Get App

Armour Security IPO Listing: हर लॉट पर ₹27300 स्वाहा, 20% डिस्काउंट पर ₹57 का शेयर लिस्ट

Armour Security IPO Listing: आर्मर सिक्योरिटी इंडिया आर्म्ड गार्डिंग, मैनपावर सर्विसेज और कंसल्टेंसी जैसी सर्विसेज ऑफर करती है। अब इसके शेयर लिस्ट हुए हैं। इसके आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jan 22, 2026 पर 4:15 PM
Armour Security IPO Listing: हर लॉट पर ₹27300 स्वाहा, 20% डिस्काउंट पर ₹57 का शेयर लिस्ट

Armour Security IPO Listing: कॉरपोरेट, इंडस्ट्रियल, बैंकिंग, हेल्थकेयर, गवर्नमेंट, एडुकेशन और यूनिवर्सिटीज इत्यादि को सिक्योरिटी सर्विसेज मुहैया कराने वाली आर्मर सिक्योरिटी के शेयरों की आज NSE SME पर भारी डिस्काउंट के साथ एंट्री हुई। खुदरा निवेशकों के दम पर इसके आईपीओ को ओवरऑल ढाई गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹57 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी ₹45.60 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला बल्कि उनकी पूंजी ही 20% घट गई। लिस्टिंग के थोड़ी ही देर में आर्मर सिक्योरिटी के शेयर टूटकर ₹43.35 (Armour Security Share Price) के लोअर सर्किट पर आ गए और इसी पर बंद भी हुआ। चूंकि लॉट साइज 2000 शेयरों का था तो हर लॉट पर आईपीओ निवेशक ₹27,300 के घाटे में हैं।

Armour Security IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

आर्मर सिक्योरिटी का ₹27 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 14-19 जनवरी तक खुला था। यह आईपीओ ओवरऑल 1.82 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 1.00 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 1.08 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 2.58 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत ₹10 की फेस वैल्यू वाले 46.50 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹15.90 करोड़ वर्किंग कैपिटल की जरूरतों; ₹1.61 करोड़ मशीनरी, इक्विपमेंट और गाड़ियों की खरीदारी; ₹2.40 करोड़ कर्ज हल्का करने और बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।

Armour Security के बारे में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें