Arvind Fashions Q4 Results: भारत की लीडिंग कैज़ुअल और डेनिम कपड़ों की कंपनी अरविंद फ़ैशन्स लिमिटेड (Arvind Fashions ) के शेयरों उस वक्त 10 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली जब कंपनी ने अपने तिमाही नतीजे की घोषणा की। मार्च तिमाही में कंपनी घाटे से मुनाफे में लौटी है। मार्च इस तिमाही में कंपनी को ₹47 करोड़ का नेट प्रॉफ़िट हुआ है। जबकि पिछले साल इसी तिमाही में उसे ₹93 करोड़ का घाटा हुआ था। पिछले साल कंपनी को जो नेट लॉस हुआ था, वह ₹120 करोड़ के वन-टाइम डेफ़र्ड टैक्स एसेट चार्ज की वजह से है, जिसे सब्सिडियरी लेवल पर बुक किया गया था।
