Get App

Asarfi Hospital IPO Listing: पहले ही दिन पैसा डबल, 90% प्रीमियम पर एंट्री के बाद लगा अपर सर्किट

Asarfi Hospital IPO Listing: झारखंड के असर्फी हॉस्पिटल का आईपीओ 17-19 जुलाई के बीच खुला था। इस आईपीओ को तगड़ा रिस्पांस मिला था। ओवरऑल यह इश्यू 195.14 गुना सब्सक्राइब हुआ था जिसमें खुदरा निवेशकों का हिस्सा 167.81 गुना भरा था। अब आज इन शेयरों की बीएसए के एसएमई प्लेटफॉर्म एंट्री हुई है। जानिए आईपीओ के पैसों का इस्तेमाल कैसे होगा

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 26, 2023 पर 5:23 PM
Asarfi Hospital IPO Listing: पहले ही दिन पैसा डबल, 90% प्रीमियम पर एंट्री के बाद लगा अपर सर्किट
अपनी मां असर्फी देवी के नाम पर नयन प्रकाश सिंह हरेंद्र सिंह ने Asarfi Hospital को 2005 में शुरू किया था। 250 बेड्स वाला यह मल्टी-हॉस्पिटैलिटी हॉस्पिटल कुछ सरकारी एजेंसियों, इंश्योरेंस और टीपीए प्रोवाइडर्स के हॉस्पिटल्स की सूची में भी है।

Asarfi Hospital IPO Listing: झारखंड में स्थित अशर्फी हॉस्पिटल के आईपीओ को निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला था और अब इसकी घरेलू मार्केट में भी शानदार एंट्री हुई है। इसके शेयर आईपीओ निवेशकों को 52 रुपये (Asarfi Hospital Share Price) में जारी हुए थे। अब आज बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म BSE SME पर इसने 98.80 रुपये पर एंट्री मारी है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 90 फीसदी लिस्टिंग गेन मिला। लिस्टिंग के बाद भी शेयरों की तेजी थम नहीं रही है और फिलहाल बीएसई एसएमई पर यह 103.74 रुपये (Asarfi Hospital Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया और इसी लेवल पर बंद हुआ। आईपीओ निवेशक 99 फीसदी से अधिक मुनाफे में हैं।

Asarfi Hospital IPO को मिला था तगड़ा रिस्पांस

असर्फी हॉस्पिटल का 26.94 करोड़ रुपये का आईपीओ 17-19 जुलाई के बीच खुला था। इस आईपीओ को तगड़ा रिस्पांस मिला था। ओवरऑल यह इश्यू 195.14 गुना सब्सक्राइब हुआ था जिसमें क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIB) का हिस्सा 50.60 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का 451.62 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 167.81 गुना भरा था। इस इश्यू के तहत 52 रुपये के भाव में 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 51.80 लाख नए इक्विटी शेयर जारी हुए हैं। अब इन शेयरों को जारी कर जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी झारखंड के रंगुनी में स्थित कैंसर हॉस्पिटल के कैपिटल एक्सपेंडिचर की कुछ फंडिंग करने, रांची में हेल्थ मैनेजमेंट एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट के लिए जमीन लीज पर लेने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी।

Service Care IPO Listing: खुदरा निवेशकों ने लगाए थे जमकर पैसे, लेकिन 6% लिस्टिंग गेन के बाद फिसले शेयर

Asarfi Hospital के बारे में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें