Kacholia Portfolio: आशीष कचोलिया ने Q3 में चार नए स्टॉक्स को जोड़ा अपने पोर्टफोलियो में, चेक करें क्या आपने भी लगाए हैं पैसे

Kacholia Portfolio: शेयर मार्केट के 'बिग व्हेल' कहे जाने वाले आशीष कचोलिया ने पिछली तिमाही अक्टूबर-दिसंबर 2022 में अपने पोर्टफोलियो में चार नए स्टॉक्स जोड़े हैं। Ashish Kacholia ने जो चारों स्टॉक्स जोड़े हैं, वे सभी अलग-अलग इंडस्ट्री से हैं। चेक करें कि इनमें से कौन-सा स्टॉक आपके पोर्टफोलियो में भी है

अपडेटेड Jan 30, 2023 पर 7:07 PM
Story continues below Advertisement
Ashish Kacholia ने ज्वैलरी सेक्टर से Goldiam International, सिविल कंस्ट्रक्शन की Likhitha Infrastructure, इलेक्ट्रोड्स और रीफ्रैक्ट्रीज इंडस्ट्री की Raghav Productivity Enhancers और शिपिंग इंडस्ट्री की Knowledge Marine & Engineering Works को अपने पोर्टफोलियो में शामिल किया है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Kacholia Portfolio: शेयर मार्केट के 'बिग व्हेल' कहे जाने वाले आशीष कचोलिया ने पिछली तिमाही अक्टूबर-दिसंबर 2022 में अपने पोर्टफोलियो में चार नए स्टॉक्स जोड़े हैं। Ashish Kacholia ने जो चारों स्टॉक्स जोड़े हैं, वे सभी अलग-अलग इंडस्ट्री से हैं। उन्होंने ज्वैलरी सेक्टर से Goldiam International, सिविल कंस्ट्रक्शन की Likhitha Infrastructure, इलेक्ट्रोड्स और रीफ्रैक्ट्रीज इंडस्ट्री की Raghav Productivity Enhancers और शिपिंग इंडस्ट्री की Knowledge Marine & Engineering Works को अपने पोर्टफोलियो में शामिल किया है। कचोलिया के पोर्टफोलियो में 45 स्टॉक्स हैं जिसकी वैल्यू 1792.2 करोड़ रुपये से अधिक है। इसमें हॉस्पिटैलिटी, एडुकेशन, इंफ्रा और मैन्यूफैक्चरिंग समेत अन्य कई सेक्टर के स्टॉक्स हैं। उन्होंने वर्ष 1999 में राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) के साथ मिलकर हंगामा डिजिटल की शुरुआत की थी।

    Multibagger Stock: महज 32 हजार के निवेश पर कम समय में ही बन गए करोड़पति, अभी भी बंपर रिटर्न पाने का मौका, क्या आपने लगाए हैं पैसे

    Likhitha Infrastructure


    लिखिता इंफ्रास्ट्रक्चर सिविल कंस्ट्रक्शन कंपनी है। कचोलिया ने चालू वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही अक्टूबर-दिसंबर 2022 में इसके 7.94 लाख इक्विटी शेयर खरीदे जो कंपनी में 2 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है। शेयरों के मौजूदा भाव के हिसाब से उनकी हिस्सेदारी करीब 17.4 करोड़ रुपये की है। इसके शेयर आज बीएसई पर 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 219.45 रुपये के भाव पर बंद हुए हैं। छह महीने में इसके शेयर 52 फीसदी से अधिक मजबूत हुए हैं। पिछले साल 2 दिसंबर 2022 को यह बीएसई पर 274 रुपये (एडजस्टेड, अनएडजेस्टड भाव 1 दिसंबर 2022 को 496.15 रुपये) की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा था।

    Goldiam International

    गोल्डियम इंटरनेशनल ज्वैलरी सेक्टर की कंपनी है। बीएसई पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक इसमें मुकुल महावीर अग्रवाल और रमेश दमानी जैसे दिग्गजों ने भी पैसे लगाए हैं। आशीष कचोलिया ने दिसंबर तिमाही में इस कंपनी के 11,02,527 इक्विटी शेयर खरीदे जो कंपनी में 1 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है। अग्रवाल की कंपनी में 2.75 फीसदी और दमानी की 1.58 फीसदी हिस्सेदारी है। शेयरों की बात करें तो आज यह 1.06 फीसदी की गिरावट के साथ 153.80 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इस साल 2023 में अब तक यह 13 फीसदी से अधिक उछल चुका है। पिछले साल 3 फरवरी 2022 को यह 201.08 रुपये (एडजस्टेड, अनएडजस्टेड भाव- 1005.40 रुपये) के भाव पर था जो एक साल का रिकॉर्ड ऊंचा स्तर है।

    Bajaj Finance Share Price: रिकॉर्ड दिसंबर तिमाही के चलते 5% से ज्यादा उछले शेयर, निवेश के लिए ऐसे तैयार करें स्ट्रैटजी

    Knowledge Marine & Engineering Works

    शिपिंग इंडस्ट्री की दिग्गज कंपनी नॉलेज मैरिन एंड इंजीनियरिंग वर्क्स में कचोलिया की 2.3 फीसदी हिस्सेदारी है। उन्होंने दिसंबर 2022 तिमाही में इस कंपनी के 2.5 लाख इक्विटी शेयर खरीदे जिनकी वैल्यू 28.8 करोड़ रुपये है। इसके शेयर आज 1.82 फीसदी की गिरावट के साथ बीएसई पर 1140 रुपये के भाव पर बंद हुए हैं। करीब दो हफ्ते पहले 13 जनवरी 2023 को यह 1450 रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा था। एक साल में यह 577 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है।

    Raghav Productivity Enhancers

    राघव प्रोडक्टिविटी एनहेंसर्स रैमिंग मास (Ramming Mass) बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है। इस कंपनी में मुकुल महावील अग्रवाल, राकेश कुमार गुप्ता, सुमन मंत्री और उत्पल एच सेठ जैसे दिग्गजों ने पैसे लगाए हैं। कचोलिया ने दिसंबर तिमाही में कंपनी के 2,31,683 इक्विटी शेयर खरीदे जो 2.13 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है। अग्रवाल की कंपनी में 1.64 फीसदी, गुप्ता की 1.09 फीसदी, मंत्री की 1.14 फीसदी और सेठ की 3.63 फीसदी हिस्सेदारी है। शेयरों की बात करें तो आज यह बीएसई पर 0.32 फीसदी के उछाल के साथ 1033.25 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। छह महीने में इसने करीब 50 फीसदी रिटर्न दिया है। करीब दो हफ्ते पहले 16 जनवरी 2023 को यह 1180 रुपये के भाव पर पहुंचा था जो इसका रिकॉर्ड ऊंचा स्तर है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।