Multibagger Stock: महज ₹32000 के निवेश ने बनाया करोड़पति, बंपर रिटर्न पाने का मौका अब भी, क्या आप करेंगे निवेश

Multibagger Stock: मेडिकल इक्विपमेंट्स बनाने वाली दिग्गज कंपनी के शेयरों में आज मार्केट वोलैटिलिटी के बीच जमकर खरीदारी का रुझान दिखा। लॉन्ग टर्म में तो इसने महज 32 हजार रुपये के निवेश पर निवेशकों को करोड़पति बना दिया। मार्केट एक्सपर्ट्स इसमें आगे भी तेजी का रुझान देख रहे हैं

अपडेटेड Jan 30, 2023 पर 6:52 PM
Story continues below Advertisement
Poly Medicure ने निवेशकों को करोड़पति बनाने के लिए बहुत अधिक समय नहीं लिया।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Multibagger Stock: घरेलू मार्केट में आज काफी उतार-चढ़ाव रहा। वहीं मेडिकल इक्विपमेंट एंड सप्लाईज इंडस्ट्री की दिग्गज कंपनी पॉली मेडिक्योर (Poly Medicure) के शेयरों में शानदार खरीदारी रही और आज यह 2.29 फीसदी की बढ़त के साथ 890 रुपये के भाव (Poly Medicure Share Price) पर बंद हुए हैं। मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसकी तेजी अभी थमने वाली नहीं है बल्कि अभी यह 11 फीसदी और ऊपर पहुंच सकता है। लॉन्ग टर्म की बात करें तो इसके शेयरों ने निवेशकों को महज 32 हजार रुपये के निवेश पर करोड़पति बना दिया है। अब मौजूदा भाव पर निवेश कर आगे भी बंपर रिटर्न कमाने का मौका है।

    Adani Enterprises FPO पर Hindenburg के आरोपों का कोई असर नहीं, अडानी ग्रुप के सीएफओ ने सभी सवालों के दिए जवाब

    32 हजार रुपये को Poly Medicure ने बना दिया एक करोड़


    पॉली मेडिक्योर ने निवेशकों को करोड़पति बनाने के लिए बहुत अधिक समय नहीं लिया। इसके शेयर 30 जनवरी 2009 को महज 2.81 रुपये के भाव में मिल रहे थे। इसके बाद अब यह 31573 फीसदी ऊपर 890 रुपये के भाव में है। इसका मतलब हुआ कि उस समय इसमें महज 32 हजार रुपये का निवेश महज 14 साल में 317 गुना बढ़कर 1.01 करोड़ रुपये की पूंजी बन गई। ऐसा नहीं है कि पॉली मेडिक्योर ने लॉन्ग टर्म में ही शानदार रिटर्न दिया है बल्कि कम टाइम फ्रेम में भी शानदार रिटर्न दिया है।

    इसके शेयर पिछले साल 26 मई 2022 को 652.30 रुपये के भाव पर थे जो एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इसके बाद कंपनी के शेयरों की खरीदारी बढ़ी और महज 6 महीने में यह 60 फीसदी चढ़कर 1044.40 रुपये के भाव पर पहुंच गया। हालांकि फिर बिकवाली के दबाव में यह अब तक 15 फीसदी टूट चुका है।

    Bajaj Finance Share Price: रिकॉर्ड दिसंबर तिमाही के चलते 5% से ज्यादा उछले शेयर, निवेश के लिए ऐसे तैयार करें स्ट्रैटजी

    अब आगे क्या है रुझान

    घरेलू ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के मुताबिक पॉली मेडिक्योर के लिए दिसंबर 2022 तिमाही उनकी उम्मीद से भी बेहतर रही। सभी सेग्मेंट्स में मजबूत मांग के चलते कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर अक्टूबर-दिसंबर 2022 में 23.7 फीसदी बढ़कर 280 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। समान अवधि में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 44.9 फीसदी उछलकर 50 करोड़ डॉलर पर पहुंच गया।

    ब्रोकरेज फर्म ने तेजी से बढ़ रही मेडिकल डिस्पोजेबल सेग्मेंट में मजबूत स्थिति, चीन+1 स्ट्रैटजी के बड़े लाभार्थियों में शुमार, अहम कैटेगरीज में लीडिंग मार्केट शेयर, अमेरिका जैसे बड़े बाजारों में एंट्री, अधिक मार्जिन वाले सेग्मेंट में विस्तार और मजबूत फाइनेंशियल के दम पर इस पर भरोसा जताया है। ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि एक साल के हाई पर पहुंचने के बाद इसमें जो गिरावट आई है, उसे निवेश के लिए बेहतरीन मौके के रूप में देखना चाहिए। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने इसकी रेटिंग को होल्ड से अपग्रेड कर ऐड कर निवेश के लिए 991 रुपये का टारगेट फिक्स किया है।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।