Bajaj Finance Share Price: रिकॉर्ड दिसंबर तिमाही के चलते 5% से ज्यादा उछले शेयर, निवेश के लिए ऐसे तैयार करें स्ट्रैटजी

Bajaj Finance के लिए दिसंबर तिमाही बहुत शानदार रही। रिकॉर्ड दिसंबर तिमाही के चलते आज शेयरों में जमकर खरीदारी हो रही है। मार्केट एक्सपर्ट भी इसके नतीजों को लेकर उत्साहित हैं लेकिन इन वजहों के चलते टारगेट प्राइस में कटौती की है। हालांकि रेटिंग को अपग्रेड भी किया है

अपडेटेड Jan 30, 2023 पर 12:54 PM
Story continues below Advertisement
Bajaj Finance के लिए दिसंबर तिमाही बहुत शानदार रही।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    आज मार्केट में काफी उतार-चढ़ाव दिख रहा है लेकिन दिग्गज एनबीएफसी Bajaj Finance के शेयरों में खरीदारी का शानदार रुझान दिख रहा है। इसके शेयर आज 5 फीसदी से अधिक उछाल के साथ इंट्रा-डे में बीएसई पर 6066.05 रुपये की ऊंचाई पर पहुंच गए। बजाज फाइनेंस को दिसंबर तिमाही में रिकॉर्ड कंसालिडेटेड तिमाही प्रॉफिट हासिल हुआ जिसके चलते शेयरों की जमकर खरीदारी हो रही है। कंपनी को अक्टूबर-दिसंबर 2022 में 2973 करोड़ रुपये मुनाफा हासिल हुआ था। मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक मौजूदा लेवल से यह 7250 रुपये के भाव (Bajaj Finance Target Price) तक पहुंच सकता है। अभी यह 4.50 फीसदी की मजबूती के साथ 6015 रुपये के भाव (Bajaj Finance Share Price) में मिल रहा है।

    इस महीने Sensex-Nifty का रहा सबसे बुरा हाल, एशियाई बाजारों में रौनक लेकिन घरेलू मार्केट में इन वजहों से बिकवाली

    कैसी रही Bajaj Finance के लिए दिसंबर तिमाही


    दिसंबर तिमाही में बजाज फाइनेंस का कंसालिडेटेड प्रॉफिट सालाना आधार पर 40 फीसदी उछलकर 2973 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एनबीएफसी को अक्टूबर-दिसंबर 2022 में सालाना आधार पर 24 फीसदी अधिक 7435 करोड़ रुपये का नेट इंटेरेस्ट इनकम हासिल हुआ। दिसंबर तिमाही में बजाज फाइनेंस ने रिकॉर्ड तिमाही करीब 78.4 लाख लोन बुक किए जो सालाना आधार पर 5 फीसदी अधिक रहा। इसके अलावा बजाज फाइनेंस ने रिकॉर्ड संख्या में करीब 31.4 ग्राहक भी जोड़े और अब इसके 6.60 करोड़ ग्राहक हैं। बजाज फाइनेंस की एसेट क्वालिटी में भी सुधार दिखा।

    Bajaj Finance Q3 Result: अनुमानों के मुताबिक ही रही बजाज फाइनेंस के लिए दिसंबर तिमाही, 40% बढ़ गया मुनाफा

    निवेश के लिए कैसे तैयार करें स्ट्रैटजी

    बजाज फाइनेंस के लिए दिसंबर तिमाही बहुत शानदार रही। हालांकि घरेलू ब्रोकरेज फर्म एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक नए ग्राहकों और नए प्रोडक्ट्स से होने वाली कमाई में 20 फीसदी की तेज गिरावट के चलते इनसे जुड़ी चिंता बनी हुई है। ऐसे में एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने शानदार तिमाही के चलते इसकी रेटिंग को अपग्रेड कर ऐड तो किया है लेकिन नए ग्राहकों और प्रोडक्ट्स से कमाई से जुड़ी चिंता के चलते टारगेट प्राइस को 7314 रुपये से घटाकर 6700 रुपये कर दिया है।

    Adani Enterprises FPO पर Hindenburg के आरोपों का कोई असर नहीं, अडानी ग्रुप के सीएफओ ने सभी सवालों के दिए जवाब

    बजाज फाइनेंस की योजना फिलहाल एनबीएफसी से बैंक में बदलने की नहीं है। ऐसे में एक और ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने भी इसे खरीदारी की रेटिंग दी तो है लेकिन इसके टारगेट प्राइस को 8650 रुपये से घटाकर 7250 रुपये कर दिया है।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।