Get App

Kacholia Portfolio: आशीष कचोलिया ने दिसंबर में इन दो स्टॉक्स को शामिल किया अपने पोर्टफोलियो में, क्या आपने भी लगाए हैं पैसे

Kacholia Portfolio: स्टॉक मार्केट के 'बिग व्हेल' आशीष कचोलिया ने अपने पोर्टफोलियो में अक्टूबर-दिसंबर 2022 में दो नए स्टॉक्स जोड़े हैं। ये दोनों ही स्टॉक्स अलग-अलग सेक्टर से हैं और इन दोनों ने ही इस साल अब तक 22 फीसदी तक रिटर्न दिया है। चेक करें ये दोनों स्टॉक्स और अपने पोर्टफोलियो से मिलाएं कि क्या आपने भी लगाए हैं पैसे

Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jan 18, 2023 पर 5:28 PM
Kacholia Portfolio: आशीष कचोलिया ने दिसंबर में इन दो स्टॉक्स को शामिल किया अपने पोर्टफोलियो में, क्या आपने भी लगाए हैं पैसे
Ashish Kacholia के पोर्टफोलियो में 44 स्टॉक्स हैं जिसकी वैल्यू 1879.2 करोड़ रुपये से अधिक है।

Kacholia Portfolio: शेयर मार्केट के 'बिग व्हेल' कहे जाने वाले आशीष कचोलिया ने अपने पोर्टफोलियो में पिछली तिमाही अक्टूबर-दिसंबर 2022 में दो नए स्टॉक्स जोड़े हैं। Ashish Kacholia ने दिसंबर तिमाही में अलग-अलग इंडस्ट्री के Goldiam International और Raghav Productivity Enhancers में नया निवेश किया है। कचोलिया के पोर्टफोलियो में 44 स्टॉक्स हैं जिसकी वैल्यू 1879.2 करोड़ रुपये से अधिक है। इसमें हॉस्पिटैलिटी, एडुकेशन, इंफ्रा और मैन्यूफैक्चरिंग समेत अन्य कई सेक्टर के स्टॉक्स हैं। उन्होंने वर्ष 1999 में राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) के साथ मिलकर हंगामा डिजिटल की शुरुआत की थी।

Goldiam International

गोल्डियम इंटरनेशनल ज्वैलरी सेक्टर की कंपनी है। बीएसई पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक इसमें मुकुल महावीर अग्रवाल और रमेश दमानी जैसे दिग्गजों ने भी पैसे लगाए हैं। आशीष कचोलिया ने दिसंबर तिमाही में इस कंपनी के 11,02,527 इक्विटी शेयर खरीदे जो कंपनी में 1.01 फीसदी हिस्सेदारी है। अग्रवाल की कंपनी में 2.75 फीसदी और दमानी की 1.58 फीसदी हिस्सेदारी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें