दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया ने आइनॉक्स ग्रीन एनर्जी सर्विसेज में 40 करोड़ रुपये तक का निवेश किया है। एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक कचोलिया ने यह निवेश प्रेफरेंशियल इश्यू और कनवर्टिबल वारंट के जरिए किया है। इस खबर के बीच आज कंपनी के शेयरों में 5.09 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 180.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इस तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 5,299 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक ने आज इंट्राडे में 184.55 रुपये के अपने 52-वीक हाई को छू लिया। इसका 52-वीक लो 55.11 रुपये है।
