Get App

Q4 के मजबूत नतीजों के बावजूद एशियन पेंट्स की हुई पिटाई, जानिए स्टॉक पर क्या है ब्रोकरेज की राय

Asian Paints share price: एशियन पेंट्स का ऑपरेटिंग मार्जिन 21.2 फीसदी पर जो पूर्वानुमान से 180 बेसिस प्वाइंट ज्यादा है। कच्चे माल की कीमतों में गिरावट के चलते कंपनी के मार्जिन में बढ़त देखने को मिली है। चौथी तिमाही में सबसे बड़ा इजाफा वॉल्यूम के मोर्चे पर देखने को मिला है। इस अवधि में कंपनी के वॉल्यूम में 16 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली है जो तीन तिमाहियों में सबसे अधिक थी

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड May 12, 2023 पर 12:19 PM
Q4 के मजबूत नतीजों के बावजूद एशियन पेंट्स की हुई पिटाई, जानिए स्टॉक पर क्या है ब्रोकरेज की राय
Asian Paints outlook: मॉर्गन स्टेनली ने 2546 रुपये प्रति शेयर के टार्गेट प्राइस के साथ एशियन पेंट्स को "अंडरवेट" रेटिंग दी है

Asian Paints share price: एशियन पेंट्स के मार्च तिमाही के उम्मीद से बेहतर नतीजों के बावजूद आज के कारोबार में स्टॉक लगभग 1 फीसदी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। हालांकि ब्रोकरेज से स्टॉक को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। ब्रोकरेज पेंट मार्केट में बढ़ती प्रतिस्पर्धा को लेकर चिंतित हैं। चौथी तिमाही में इस पेंट बनाने वाली कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 44 फीसदी की बढ़त के साथ 1258 करोड़ रुपये पर रहा है। हालांकि इसके 1160 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था। 31 मार्च 2023 को खत्म हुई तिमाही में कंपनी की आय 8787 करोड़ रुपए पर रही है। जबकि इसके 8600 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान किया गया था।

चौथी तिमाही में एशियन पेंट्स का ऑपरेटिंग मार्जिन 21.2 फीसदी पर रहा जो पूर्वानुमान से 180 बेसिस प्वाइंट ज्यादा है। कच्चे माल की कीमतों में गिरावट के चलते कंपनी के मार्जिन में बढ़त देखने को मिली है। चौथी तिमाही में सबसे बड़ा इजाफा वॉल्यूम के मोर्चे पर देखने को मिला है। इस अवधि में कंपनी के वॉल्यूम में 16 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली है जो तीन तिमाहियों में सबसे अधिक थी। जबकि विश्लेषकों ने वॉल्यूम में 7-10 फीसदी ग्रोथ का अंदाजा लगाया था।

Macquarie Capital ने भारत में CloudExtel में बहुमत हिस्सेदारी का किया अधिग्रहण

ब्रोकरेज फर्मों का मिलाजुला नजरिया

सब समाचार

+ और भी पढ़ें