Asian Paints share price : एशियन पेंट्स के शेयरों में गिरावट जारी है। पिछले 4 दिनों में यह स्टॉक 7 फीसदी टूट चुका है। आज 28 फरवरी को यह शेयर 2.27 फीसदी की गिरावट के साथ 2796.70 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। दरअसल, पेंट बिजनेस में ग्रासिम इंडस्ट्रीज (Grasim industries) की एंट्री के चलते इस सेक्टर में कंपटीशन बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। इस आशंका के बीच निवेशक स्टॉक में लगातार बिकवाली कर रहे हैं। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप 2.67 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है।
