Get App

Asian Paints Share Price: नोमुरा ने जून तिमाही के दमदार नतीजों के बाद बढ़ाया शेयर का टारगेट प्राइस

Asian Paints Share Price: नोमुरा ने जून तिमाही में एशियन पेंट्स के प्रदर्शन को शानदार बताया है। उसका मानना है कि कंपनी के प्रोडक्ट्स की डिमांड स्ट्रॉन्ग है। हाई बेस और बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बावजूद कंपनी ने इस वित्त वर्ष की वॉल्यूम ग्रोथ के गाइडेंस को बनाए रखा है

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Jul 30, 2026 पर 12:46 PM
Asian Paints Share Price: नोमुरा ने जून तिमाही के दमदार नतीजों के बाद बढ़ाया शेयर का टारगेट प्राइस
जून तिमाही में एशियन पेंट्स की सेल्स साल दर साल आधार पर 18 फीसदी बढ़ी। नोमुरा ने सेल्स ग्रोथ करीब 12.5 फीसदी और ब्लूमबर्ग ने करीब 14 फीसदी रहने का अनुमान जताया था।

Asian Paints Share Price: एशियन पेंट्स के जून तिमाही के नतीजे अनुमान से बेहतर रहे। रेवेन्यू ग्रोथ और ऑपरेटिंग मार्जिन दोनों ही नोमुरा और ब्लूमबर्ग के अनुमान से ज्यादा रहे। नोमुरा ने कहा है कि कंपनी के प्रोडक्ट्स की डिमांड स्ट्रॉन्ग है। हाई बेस और बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बावजूद कंपनी ने इस वित्त वर्ष की वॉल्यूम ग्रोथ के गाइडेंस को बनाए रखा है। एशियन पेंट्स का शेयर 25 जुलाई को 12 बजे 1.32 फीसदी गिरकर 2,721.40 पर था।

नोमुरा ने शेयरों को खरीदने की सलाह बनाए रखी है

नोमुरा ने एशियन पेंट्स के नतीजों के बाद अपनी रिपोर्ट में जून तिमाही में कंपनी के प्रदर्शन को असाधारण बताया है। उसने शेयर को 'खरीदने' की अपनी सलाह बनाए रखी है। उसने टारगेट प्राइस को 3,600 रुपये से बढ़ाकर 3,750 रुपये कर दिया है। जून तिमाही में एशियन पेंट्स की सेल्स साल दर साल आधार पर 18 फीसदी बढ़ी। नोमुरा ने सेल्स ग्रोथ करीब 12.5 फीसदी और ब्लूमबर्ग ने करीब 14 फीसदी रहने का अनुमान जताया था।

जून तिमाही में ऑपरेटिंग मार्जिन 20 फीसदी से ज्यादा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें