भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली इन दिनों अपने क्रिकेट नहीं बल्कि किसी ओर चीज को लेकर चर्चा में हैं। विराट कोहली ने हाल ही में LinkedIn ज्वाइन किया है। विराट कोहली के नाम से LinkedIn पर एक अकाउंट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। इस अकाउंट को देखने के बाद कई फैंस उन्हें फॉलो करने लगे हैं। वहीं ये अकाउंट के असली होने को लेकर अभी भी सवाल उठ रहे हैं। ऐसा माना जा रहा कि विराट कोहली ने क्रिकेट के अलावा अपने कारोबारी लक्ष्यों को सामने रखने के लिए इस प्लेटफॉर्म पर कदम रखा है। वहीं विराट कोहली या उनकी टीम की ओर से अब तक इस अकाउंट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
