Asset Reconstruction IPO Listing: फंसे लोन की रिकवरी करने वाली देश की पहली एआरसी एसेट रीकंस्ट्रक्शन के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में फ्लैट एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 20 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹139 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी ₹139.00 और NSE पर ₹139.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला। आईपीओ निवेशकों को और झटका तब लगा, जब शेयर फिसल गए। ₹140.95 के हाई तक जाने के बाद बीएसई पर टूटकर ₹130.90 तक आ गया। निचले स्तर पर हल्की रिकवरी के साथ यह ₹137.05 (Asset Reconstruction Share Price) पर बंद हुआ है यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 1.40% घाटे में हैं।
