फार्मा कंपनी एस्ट्राजेनेका फार्मा इंडिया (AstraZeneca Pharma India Limited) के लिए 22 दिसंबर का दिन शानदार साबित हुआ। इसके शेयरों ने 9 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त देखी। एक दिन पहले ही AstraZeneca Pharma India ने सिल्विया लॉरेना वरेला रमोन को एडिशनल डायरेक्टर (नॉन-एग्जीक्यूटिव) नियुक्त किए जाने की सूचना दी थी। वहीं 20 दिसंबर को कंपनी ने घोषणा की थी कि वह जनवरी 2024 में अपनी ब्रेस्ट कैंसर दवा को लॉन्च करेगी। इन दो नए डेवलपमेंट्स का असर कंपनी के शेयरों पर भी देखने को मिल रहा है।
