Get App

Astron Multigrain IPO Listing: इंस्टैंट नूडल्स कंपनी ने दिया झटका, 20% डिस्काउंट पर लिस्ट हुआ ₹63 का शेयर

Astron Multigrain IPO Listing: कॉन्ट्रैक्ट पर और खुद के लिए भी मल्टीग्रेन इंस्टैंट नूडल्स बनाने वाली एस्ट्रॉन मल्टीग्रेन के शेयरों की आज मार्केट में एंट्री हुई। इसके आईपीओ को निवेशकों का खास रिस्पांस नहीं मिला था। आईपीओ के तहत नए शेयर जारी हुए हैं और ऑफर फॉर सेल के तहत भी शेयरों की बिक्री हुई है। चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Dec 08, 2025 पर 4:19 PM
Astron Multigrain IPO Listing: इंस्टैंट नूडल्स कंपनी ने दिया झटका, 20% डिस्काउंट पर लिस्ट हुआ ₹63 का शेयर
Astron Multigrain IPO Listing: एस्ट्रन मल्टीग्रेन का ₹18.40 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 1-3 दिसंबर तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Astron Multigrain IPO Listing: मल्टीग्रेन इंस्टैंट नूडल्स बनाने वाली एस्ट्रॉन मल्टीग्रेन के शेयरों की आज भारी डिस्काउंट पर एंट्री हुई। इसके आईपीओ को भी निवेशकों का खास रिस्पांस नहीं मिला था और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स का हिस्सा तो आधा ही भरा था। खुदरा निवेशकों के दम पर यह ओवरसब्सक्राइब हो पाया। आईपीओ के तहत ₹63 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी ₹ 50.40 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला बल्कि उनकी पूंजी ही 20% घट गई। इसके बाद टूटकर यह ₹47.88 (Astron Multigrain Share Price) के लोअर सर्किट पर आ गया और इसी  पर बंद भी हुआ यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 24% घाटे में हैं।

Astron Multigrain IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

एस्ट्रन मल्टीग्रेन का ₹18.40 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 1-3 दिसंबर तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का मिला-जुला रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 1.22 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 0.50 गुना तो खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित बाकी आधा हिस्सा 1.94 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत ₹14.74 करोड़ के नए शेयर जारी हुए हैं। इसके अलावा ₹10 की फेस वैल्यू वाले 5.80 लाख शेयर ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत बिके हैं। ऑफर फॉर सेल का पैसा तो शेयर बेचने वाले शेयरहोल्डर्स को मिला है। वहीं नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹4.46 करोड़ मशीनरी की खरीदारी, ₹5.65 करोड़ वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।

Astron Multigrain के बारे में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें