Get App

Ather Energy Q3 Results: शुद्ध घाटा आधा हुआ, रेवेन्यू में तगड़ा उछाल; शेयरों पर रहेगी नजर

Ather Energy Q3 Results: एथर एनर्जी के दिसंबर तिमाही के नतीजों में शुद्ध घाटा आधा हो गया है। वहीं, रेवेन्यू में 50 प्रतिशत की मजबूत बढ़त दर्ज हुई। मार्जिन और बिक्री में सुधार से कंपनी की स्थिति बेहतर हुई है। जानिए शेयरों के हाल समेत पूरी डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Feb 02, 2026 पर 6:27 PM
Ather Energy Q3 Results: शुद्ध घाटा आधा हुआ, रेवेन्यू में तगड़ा उछाल; शेयरों पर रहेगी नजर
का स्टॉक सोमवार, 2 फरवरी को 2.97 प्रतिशत की गिरावट के साथ 607 रुपये पर बंद हुआ।

Ather Energy Q3 Results: इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी Ather Energy Ltd ने सोमवार (2 फरवरी) को दिसंबर तिमाही यानी Q3 के नतीजे जारी किए। इस तिमाही में कंपनी का नेट लॉस घटकर 83.6 करोड़ रुपये रह गया। पिछले साल इसी तिमाही में नुकसान 197.6 करोड़ रुपये था। यानी घाटे में साफ कमी देखने को मिली।

रेवेन्यू में 50% का तगड़ा उछाल

दिसंबर तिमाही में एथर एनर्जी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 50 प्रतिशत बढ़कर 953.6 करोड़ रुपये पहुंच गया। एक साल पहले इसी तिमाही में यह आंकड़ा 635 करोड़ रुपये था।

इस ग्रोथ के पीछे दो बड़ी वजहें रहीं- गाड़ियों की बिक्री में मजबूत बढ़त और नॉन-व्हीकल रेवेन्यू का बढ़ता योगदान। सॉफ्टवेयर सब्सक्रिप्शन, चार्जिंग, एक्सेसरीज, स्पेयर्स और सर्विस से होने वाली कमाई अब कुल रेवेन्यू का 14 प्रतिशत हो चुकी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें