07 अक्टूबर को बाजार में बिकवाली का दबाव देखने को मिला और बाजार लगातार छठे दिन गिरावट पर बंद हुआ। IT को छोड़ BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स फिसले। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली। PSE, एनर्जी, मेटल शेयरों में बिकवाली रही जबकि तेल-गैस, बैंकिंग, रियल्टी शेयरों में गिरावट देखने को मिली। हालांकि IT इंडेक्स हल्की बढ़त के साथ बंद हुए। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 638.45 अंक यानी 0.78 फीसदी की गिरावट के साथ 81,050.00 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 218.85 अंक यानी 0.87 फीसदी की गिरावट के साथ 24,795.75 के स्तर पर बंद हुआ।
