Get App

AU Small Finance Bank QIP: बैंक ने QIP का फ्लोर प्राइस तय किया, CEO संजय अग्रवाल बेचेंगे 75 लाख शेयर

AU Small Finance Bank में प्रमोटर की हिस्सेदारी अभी 28.21% है जो QIP के बाद घटकर 27.02% पर आ जाएगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 03, 2022 पर 8:29 PM
AU Small Finance Bank QIP: बैंक ने QIP का फ्लोर प्राइस तय किया, CEO संजय अग्रवाल बेचेंगे 75 लाख शेयर
BSE पर बुधवार को AU Small Finance Bank के शेयर 1.42% गिरकर 609.35 रुपए पर बंद हुआ है

AU Small Finance Bank QIP: जयपुर का AU Small Finance Bank ने QIP के जरिए 2000-3000 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी में है। बैंक के प्रमोटर संजय अग्रवाल ने ऐलान किया है कि वह और कुछ दूसरे प्रमोटर्स बैंक के 75 लाख इक्विटी शेयर बेचेंगे। बैंक के MD और CEO संजय अग्रवाल बैंक में अपनी हिस्सेदारी घटा रहे हैं। AU Small Finance Bank ने बताया है कि QIP के लिए 590.84 रुपए प्रति इक्विटी शेयर का रेट तय हुआ है। इसके साथ ही बैंक QIP के फ्लोर प्राइस पर 5% का डिस्काउंट भी दे सकता है। QIP के लिए इक्विटी शेयर का फेस वैल्यू 10 रुपए है।

BSE पर बुधवार को AU Small Finance Bank के शेयर 1.42% गिरकर 609.35 रुपए पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप बुधवार को बाजार बंद होने के बाद 38,400.41 करोड़ रुपए था।

AU Small Finance Bank में प्रमोटर की हिस्सेदारी अभी 28.21% है जो QIP के बाद घटकर 27.02% पर आ जाएगी। संजय अग्रवाल ने बैंक को लिखे लेटर में बताया है कि वह अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं। हालांकि उन्होंने शेयर बेचने की वजह का खुलासा ना करते हुए बताया है कि वह निजी और पारिवारिक कारणों से यह हिस्सेदारी बेच रहे हैं।

AU Small Finance Bank का सबसे बड़ा स्मॉल फाइनेंस बैंक है। इसका मुख्यालय जयपुर (राजस्थान) है। अगर पूंजी जुटाने की कोशिश सफल रहती है तो पिछले तीन साल में वह तीसरी बार पूंजी जुटाएगा। मामले की जानकारी देने वाले एक व्यक्ति ने बताया, "पिछले 3-4 साल में एयू स्मॉल की ग्रोथ अच्छी रही है। इसने अपनी एसेट क्वालिटी भी बनाए रखी है। यह लगातार मजबूत बनकर उभर रहा है। इसने कारोबार बढ़ाया है और कई सेगमेंट में कामयाबी हासिल की है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें