दुबई में रहने वाली 29 वर्षीय सीनियर क्लाउड इंजीनियर पुष्पाज्योति रविकुमार ने एक बेहद अनोखे अंदाज में अपना नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया है। उन्होंने एक छोटी सी स्टिकी नोट पर 150 अलग-अलग शब्द लिखकर यह रिकॉर्ड बनाया। खास बात यह है कि सीमित जगह में शब्दों को लिखना ही नहीं, बल्कि उन्हें साफ और पढ़ने योग्य बनाए रखना भी चुनौती थी। बचपन से ही गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का सपना देखने वाली पुष्पाज्योति ने आखिरकार अपने हुनर और लिखावट के जरिए इसे पूरा कर दिखाया। रिकॉर्ड बनाने के लिए उन्होंने ज्यादातर छोटे, खासकर तीन अक्षरों वाले शब्दों का इस्तेमाल किया।
