एयू स्माल फाइनेंस बैंक के शेयर में पिछले काफी वक्त से गिरावट देखने को मिली है। एक साल से ही शेयर ने अपने निवेशकों को निगेटिव रिटर्न दिया है। हालांकि अब बैंक के एमडी ने एक अहम बयान दिया है। एमडी का कहना है कि बैंक का लक्ष्य अपने कारोबार को बढ़ाने का है और कारोबार को दोगुना करना है।
