Get App

Auto Stock: टू-व्हीलर्स शेयरों ने पकड़ी तेजी की रफ्तार, वाहन रजिस्ट्रेशन में भी दिखा उछाल

Auto Stock: टू-व्हीलर शेयरों की फर्राटा रफ्तार कायम है। बजाज ऑटो करीब 4 परसेंट उछाल के साथ निफ्टी का टॉप गेनर बना है। साथ ही आयशर और हीरो मोटो में भी रौनक देखने को मिला। इस बीच टू-व्हीलर्स के रजिस्ट्रेशन आंकड़े भी पॉजिटिव आए है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 19, 2025 पर 3:01 PM
Auto Stock: टू-व्हीलर्स शेयरों ने पकड़ी तेजी की रफ्तार, वाहन रजिस्ट्रेशन में भी दिखा उछाल
मई 2025 में साल -दर-साल आधार पर टू-व्हीलर्स वाहनों के रजिस्ट्रेशन में 3.7 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है।

Auto Stock: टू-व्हीलर शेयरों की फर्राटा रफ्तार कायम है। बजाज ऑटो करीब 4 परसेंट उछाल के साथ निफ्टी का टॉप गेनर बना है। साथ ही आयशर और हीरो मोटो में भी रौनक देखने को मिला। इस बीच टू-व्हीलर्स के रजिस्ट्रेशन आंकड़े भी पॉजिटिव आए है । 1-18 मई के बीच का VAHAN रजिस्ट्रेशन डाटा भी पॉजिटिव आया है।

हीरो मोटो, आयशर मोटर्स की कमेंट्री पॉजिटिव रही है। आयशर के मुताबिक शहरों में सेंटिमेंट सुधर रहा है। हीरो के मुताबिक FY26 में ग्रोथ अच्छी हो सकती है। 1-18 मई के बीच का VAHAN रजिस्ट्रेशन डाटा भी पॉजिटिव आया है। साल-दर- साल आधार पर मई में अबतक सिर्फ 2व्हीलर और 3व्हीलर व्हीकल का रजिस्ट्रेशन अच्छा रहा है।

क्या कहते है VAHAN रजिस्ट्रेशन के आंकड़ें

VAHAN रजिस्ट्रेशन ने 1 -18 मई 2025 के बीच व्हीकल्स रजिस्ट्रेशन के आंकड़ें जारी किए है जिसके मुताबिक 1 -18 मई 2025 के बीच कुल 12,33,134 व्हीकल्स के रजिस्ट्रेशन हुए है,जो कि पिछले साल यानी मई 2024 से 0.7 फीसदी ज्यादा है। मई 2024 में कुल 12,24,828 व्हीकल्स के रजिस्ट्रेशन हुए थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें