Awfis Space Solutions Stock Price: 11 दिसंबर को ब्लॉक डील में कोवर्किंग स्पेस कंपनी ऑफिस स्पेस सॉल्यूशंस के 85.3 लाख शेयर या 12% शेयरों की बिक्री हुई। 710 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर बिक्री की कुल वैल्यू 606 करोड़ रुपये रही। एक दिन पहले CNBC-TV18 ने सूत्रों के हवाले से खबर दी थी कि ऑफिस स्पेस सॉल्यूशंस की प्रमोटर पीक XV पार्टनर्स इनवेस्टमेंट्स, शेयरहोल्डर बिस्क लिमिटेड और लिंक इनवेस्टमेंट ट्रस्ट ब्लॉक डील के जरिए कंपनी में 12.2% हिस्सेदारी बेच सकते हैं।
