Chartist Talks: एसबीआई सिक्योरिटीज के सुदीप शाह का मानना है कि एक्सिस बैंक अब बॉटम आउट हो चुका है। उन्होंने स्टॉक का टेक्निकल एनालिसिस करते हुए कहा कि शेयर ने डेली स्केल पर एडम और एडम डबल बॉटम पैटर्न का नेकलाइन ब्रेकआउट दिया है। इस ब्रेकआउट की पुष्टि मजबूत वॉल्यूम से होती है। इसके अलावा ये शेयर अपने शॉर्ट और लॉन्ग टर्म मूविंग एवरेज से ऊपर चढ़ गया है जो एक तेजी का संकेत है।
सुदीप शाह बॉम्बे डाइंग में भी तेजी के संकेत देख रहे रहे हैं। उनका कहना है कि मोमेंटम इंडिकेटर और ऑसिलेटर शेयर में मजबूत तेजी का संकेत दे रहे हैं। ऐसे में उनकी इस स्टॉक में एक्युमुलेशन (धीरे-धीरे खरीदारी करने) करने की सलाह है।
सुदीप का यह भी कहना है कि तकनीकी कमजोरी को देखते हुए,एफएमसीजी और ऑटो सेक्टर निकट अवधि में कमजोर प्रदर्शन करने की संभावना रखते हैं।
एक्सिस बैंक पर बात करते हुए उन्होंने आगे कहा कि शुक्रवार को एक्सिस बैंक के शेयर ने डेली स्केल पर एडम और एडम डबल बॉटम पैटर्न का नेकलाइन ब्रेकआउट दिया है। इस ब्रेकआउट की पुष्टि मजबूत वॉल्यूम से होती है। इसके अलावा, इसने ब्रेकआउट बार पर एक बड़ी बुलिश कैंडल बनाई है,जो ब्रेकआउट को मजबूती देती है।
इस ब्रेकआउट के साथ ही, शेयर अपने शॉर्ट और लॉन्ग टर्म मूविंग एवरेज से ऊपर चढ़ गया है। ये भी एक तेजी का संकेत है। इसके अलावा, 20 और 50-डे ईएमए में भी बढ़त होने लगी है। डेली आरएसआई ने तेजी का क्रॉसओवर दिया है। इसलिए, उनका मानना है कि एक्सिस बैंक अब बॉटम आउट हो चुका है। डबल बॉटम पैटर्न के माप नियम के मुताबिक ऊपर की ओर अब इसका टारगेट 1,251 रुपये पर दिख रहा है। वहीं, नीचे की ओर 1,170-1,160 रुपये पर तत्काल सपोर्ट दिख रहा है।
क्या आप डेली चार्ट पर बेयरिश एनगल्फिंग प्रकार के पैटर्न के टूटने को देखते हुए निफ्टी एफएमसीजी के साथ-साथ ऑटो इंडेक्स को 200-डे ईएमए से नीचे गिरते हुए देख रहे हैं? इसके जवाब में सुदीप ने कहा कि निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी ऑटो दोनों ही इस समय मजबूत गिरावट के दौर में हैं और अपने 20, 50 और 100-डे ईएमए स्तरों से नीचे कारोबार कर रहे हैं। ये मूविंग एवरेज गिरावट के दौर में हैं, जो मंदी का संकेत है। इसके अलावा इन दोनों सेक्टरों के लिए मोमेंटम इंडीकेटर और ऑसिलेटर भी लगातार कामजोरी का संकेत दे रह हैं। इस तकनीकी कमजोरी को देखते हुए सुदीप मानना है कि निकट भविष्य में इन सेक्टरों का प्रदर्शन कमजोर रह सकता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।