Get App

Top trading picks : एक्सिस बैंक तेजी पकड़ने को तैयार, नियर टर्म में FMCG और ऑटो शेयरों का प्रदर्शन कमजोर रहने की उम्मीद

एसबीआई सिक्योरिटीज के सुदीप शाह का मानना ​​है कि एक्सिस बैंक अब बॉटम आउट हो चुका है। अब इस शेयर में तेजी की संभावना है। उनके मुताबिक तकनीकी कमजोरी को देखते हुए, निकट भविष्य में एफएमसीजी और ऑटो सेक्टर का प्रदर्शन कमजोर रहने की संभावना है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 21, 2024 पर 9:47 AM
Top trading picks : एक्सिस बैंक तेजी पकड़ने को तैयार, नियर टर्म में FMCG और ऑटो शेयरों का प्रदर्शन कमजोर रहने की उम्मीद
डबल बॉटम पैटर्न के माप नियम के मुताबिक ऊपर की ओर अब एक्सिस बैंक का टारगेट 1,251 रुपये पर दिख रहा है। वहीं, नीचे की ओर 1,170-1,160 रुपये पर तत्काल सपोर्ट दिख रहा है

Chartist Talks: एसबीआई सिक्योरिटीज के सुदीप शाह का मानना ​​है कि एक्सिस बैंक अब बॉटम आउट हो चुका है। उन्होंने स्टॉक का टेक्निकल एनालिसिस करते हुए कहा कि शेयर ने डेली स्केल पर एडम और एडम डबल बॉटम पैटर्न का नेकलाइन ब्रेकआउट दिया है। इस ब्रेकआउट की पुष्टि मजबूत वॉल्यूम से होती है। इसके अलावा ये शेयर अपने शॉर्ट और लॉन्ग टर्म मूविंग एवरेज से ऊपर चढ़ गया है जो एक तेजी का संकेत है।

सुदीप शाह बॉम्बे डाइंग में भी तेजी के संकेत देख रहे रहे हैं। उनका कहना है कि मोमेंटम इंडिकेटर और ऑसिलेटर शेयर में मजबूत तेजी का संकेत दे रहे हैं। ऐसे में उनकी इस स्टॉक में एक्युमुलेशन (धीरे-धीरे खरीदारी करने) करने की सलाह है।

सुदीप का यह भी कहना है कि तकनीकी कमजोरी को देखते हुए,एफएमसीजी और ऑटो सेक्टर निकट अवधि में कमजोर प्रदर्शन करने की संभावना रखते हैं।

एक्सिस बैंक पर बात करते हुए उन्होंने आगे कहा कि शुक्रवार को एक्सिस बैंक के शेयर ने डेली स्केल पर एडम और एडम डबल बॉटम पैटर्न का नेकलाइन ब्रेकआउट दिया है। इस ब्रेकआउट की पुष्टि मजबूत वॉल्यूम से होती है। इसके अलावा, इसने ब्रेकआउट बार पर एक बड़ी बुलिश कैंडल बनाई है,जो ब्रेकआउट को मजबूती देती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें