Azad Engineering के शेयर में 11% तक चढ़ने का दम! गोल्डमैन सैक्स बुलिश, दोहराई 'बाय' रेटिंग

Azad Engineering Share Price: आजाद इंजीनियरिंग को BHEL ने लॉन्ग टर्म सोर्स के तौर पर मंजूरी दी है। साथ ही लगभग 52.68 करोड़ रुपये का 2 साल का लॉन्ग-टर्म रेट कॉन्ट्रैक्ट दिया है। इस डेवलपमेंट के बाद शेयर पर गोल्डमैन सैक्स का व्यू सामने आया है

अपडेटेड Oct 13, 2026 पर 4:30 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Azad Engineering का शेयर BSE पर 2995 रुपये पर बंद हुआ है।

ग्लोबल इनवेस्टमेंट बैंकिंग फर्म गोल्डमैन सैक्स, आजाद इंजीनियरिंग के शेयर पर बुलिश है। इसने शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग बरकरार रखते हुए 3,315 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है। यह शेयर के BSE पर मौजूदा भाव 2995 रुपये से 10.68 प्रतिशत ज्यादा है। इतना ही नहीं यह आजाद इंजीनियरिंग के शेयर को मिला हाइएस्ट टारगेट प्राइस है। कंपनी क्लीन एनर्जी, एयरोस्पेस, डिफेंस, तेल व गैस, और स्टैंडअलोन पावर सप्लाई (SPS) जैसे उद्योगों के लिए प्रिसीजन-फोर्ज्ड और मशींड कंपोनेंट्स बनाती है।

आजाद इंजीनियरिंग ने 12 अक्टूबर को शेयर बाजारों को बताया था कि उसे सरकारी कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने लॉन्ग टर्म सोर्स के तौर पर मंजूरी दी है। साथ ही हेवी-ड्यूटी गैस टर्बाइनों के लिए जरूरी स्टेशनरी और रोटेटिंग एयरफॉइल्स (ब्लेड्स) की सप्लाई के लिए 2 साल का 'लॉन्ग-टर्म रेट कॉन्ट्रैक्ट' दिया है। इस कॉन्ट्रैक्ट की अनुमानित वैल्यू लगभग 52.68 करोड़ रुपये है। कॉन्ट्रैक्ट को 9 अक्टूबर 2028 तक पूरा किया जाना है। यह रिलेटेड पार्टी ट्रांजेक्शन नहीं है।

इस डेवलपमेंट के बाद शेयर पर गोल्डमैन सैक्स का व्यू सामने आया है। ब्रोकरेज इस डेवलपमेंट को घरेलू गैस टर्बाइन सप्लाई चेन में कंपनी की बढ़ती भागीदारी के अपने नजरिए के लिए सपोर्टिव मानती है। इसके पीछे मुख कारण हैं...

  • जरूरी टर्बाइन कंपोनेंट्स के स्वदेशीकरण के बढ़ते मौके
  • कंपनी के कस्टमर्स में ग्लोबल ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स के साथ-साथ पावर इक्विपमेंट बनाने वाली घरेलू कंपनियों का भी शामिल होना
  • लगातार मिल रहे ऑर्डर्स से एनर्जी बिजनेस को बढ़ाने में मदद मिलना


Bonus Share: 3 साल में 455% चढ़ी कीमत, अब मिलेंगे बोनस शेयर; 23 अक्टूबर रिकॉर्ड डेट

BHEL से मिले नए कॉन्ट्रैक्ट को लेकर आजाद इंजीनियरिंग ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि उसने मई 2026 में इसी तरह का एक रेट कॉन्ट्रैक्ट किया था। जब उसे पिछला कॉन्ट्रैक्ट मिला था, तो उसने बिजनेस के नजरिए से ऑर्डर को बहुत अहम नहीं माना था, इसलिए इसकी जानकारी नहीं दी थी। अब इस समझौते की कुल वैल्यू और समय-सीमा को देखते हुए, कंपनी इस कॉन्ट्रैक्ट को अहम मानते हुए इसकी जानकारी दे रही है।

Azad Engineering के शेयर ने 2 साल में डबल किया पैसा

आजाद इंजीनियरिंग के शेयर पर नजर रखने वाले 9 एनालिस्ट्स में से 8 ने "बाय" रेटिंग दी है। एक ने "सेल" रेटिंग दी है। कंपनी का मार्केट कैप 19300 करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये है। यह BSE 1000 इंडेक्स का हिस्सा है। शेयर 3 महीनों में 26 प्रतिशत और 6 महीनों में 70 प्रतिशत चढ़ा है। एक साल में कीमत 80 प्रतिशत मजबूत हुई है। वहीं 2 साल में करीब दोगुनी हो चुकी है। आजाद इंजीनियरिंग का 740 करोड़ रुपये का IPO दिसंबर 2023 में आया था। शेयर 28 दिसंबर 2023 को लिस्ट हुए थे।

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।