Get App

Dividend Stocks: अपने इतिहास का सबसे बड़ा डिविडेंड देगी बजाज ऑटो, चेक करें रिकॉर्ड डेट

Dividend Stocks: बजाज ऑटो ने अपने इतिहास के सबसे बड़े डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी के तिमाही नतीजे भी उम्मीद से बेहतर रहे हैं। बजाज ऑटो की डिविडेंड हिस्ट्री और रिकॉर्ड डेट जानने के लिए पढ़ें यह खबर।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड May 29, 2025 पर 7:50 PM
Dividend Stocks: अपने इतिहास का सबसे बड़ा डिविडेंड देगी बजाज ऑटो, चेक करें रिकॉर्ड डेट
गुरुवार को बजाज ऑटो का शेयर 0.6% की बढ़त के साथ ₹8,899 पर बंद हुआ।

Dividend Stocks: टू और थ्री-व्हीलर बनाने वाली प्रमुख कंपनी बजाज ऑटो लिमिटेड ने अपने मार्च तिमाही (Q4 FY25) के नतीजों के साथ ₹210 प्रति शेयर के डिविडेंड का ऐलान किया है। यह डिविडेंड कंपनी के इतिहास में अब तक का सबसे अधिक है। इसमें प्रत्येक शेयर की फेस वैल्यू ₹10 है।

बजाज ऑटो का यह डिविडेंड कंपनी की आगामी वार्षिक आम बैठक (AGM) में शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन होगा। मंजूरी के बाद यह डिविडेंड 8 अगस्त 2025 या उससे पहले पात्र शेयरधारकों के खातों में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

बजाज ऑटो के बोर्ड ने 20 जून 2025 को रिकॉर्ड डेट के रूप में तय किया है, यानी इसी तारीख तक जिन निवेशकों के पास कंपनी के शेयर होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे। कंपनी ने बताया कि इस डिविडेंड से कुल ₹5,864 करोड़ का वित्तीय भार आएगा।

पिछले वर्षों में कितना दिया था डिविडेंड?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें