Bajaj Finance का शेयर इंट्रा डे में 7% तक भागा, दो प्रोडक्ट पर RBI के प्रतिबंध हटाने का असर; ब्रोकरेज का भरोसा बढ़ा

Bajaj Finance Stock Price: RBI ने 15 नवंबर 2023 को बजाज फाइनेंस को ईकॉम और इंस्टा EMI कार्ड के तहत लोन की मंजूरी और डिस्बर्सल रोकने के लिए कहा था। 25 अप्रैल को, बजाज फाइनेंस ने जनवरी-मार्च 2024 के वित्तीय नतीजों की घोषणा करते हुए कहा था कि RBI की ओर से ईकॉम और 'इंस्टा EMI कार्ड' पर कारोबारी प्रतिबंध लगाए जाने के बाद उसने जरूरी बदलाव किए हैं

अपडेटेड May 03, 2024 पर 4:04 PM
Story continues below Advertisement
Bajaj Finance ने RBI के प्रतिबंध के बाद कस्टमर्स को एग्जिस्टिंग मेंबर आइडेंटिफिकेशन कार्ड जारी करना अस्थायी तौर पर रोक दिया था।

Bajaj Finance Share Price: नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी बजाज फाइनेंस के शेयर में 3 मई को 7 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दिखी। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बजाज फाइनेंस के दो प्रोडक्ट्स ईकॉम और ऑनलाइन डिजिटल 'इंस्टा EMI कार्ड' पर रोक को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। इसके चलते शेयर को लेकर पॉजिटिविटी बढ़ी है और खरीद हो रही है। बजाज फाइनेंस का शेयर सुबह बीएसई पर बढ़त के साथ 7350 रुपये पर खुला। कुछ ही देर में यह पिछले बंद भाव से 7.5 प्रतिशत तक चढ़ा और 7400 रुपये के हाई को छू गया।

कारोबार खत्म होने पर शेयर 0.75 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 6932.80 रुपये पर सेटल हुआ।

2 मई को बजाज फाइनेंस की ओर से शेयर बाजारों को बताया गया कि RBI की ओर से प्रतिबंध हटा लिए जाने के बाद वह अब EMI कार्ड जारी करने सहित ईकॉम और ऑनलाइन डिजिटल 'इंस्टा EMI कार्ड' बिजनेस सेगमेंट में लोन की मंजूरी और डिस्बर्सल फिर से शुरू करेगी।

RBI की रोक की क्या थी वजह


RBI ने 15 नवंबर 2023 को Bajaj Finance को ईकॉम और इंस्टा EMI कार्ड के तहत लोन की मंजूरी और डिस्बर्सल रोकने के लिए कहा था। इसके बाद कंपनी ने कस्टमर्स को एग्जिस्टिंग मेंबर आइडेंटिफिकेशन (EMI) कार्ड जारी करना अस्थायी तौर पर रोक दिया। RBI की ओर से कार्रवाई, RBI के डिजिटल लेंडिंग दिशानिर्देशों के मौजूदा प्रावधानों का पालन न करने, विशेष रूप से इन दो लेंडिंग प्रोडक्ट्स के तहत बॉरोअर्स को 'की फैक्ट स्टेटमेंट्स' जारी न करने और कंपनी की ओर से मंजूर अन्य डिजिटल लोन्स के मामले में जारी किए गए 'की फैक्ट स्टेटमेंट्स' में कमियां होने के कारण की गई थी।

25 अप्रैल को, बजाज फाइनेंस ने जनवरी-मार्च 2024 के वित्तीय नतीजों की घोषणा करते हुए एक बयान में कहा था कि भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से ईकॉम और 'इंस्टा EMI कार्ड' पर कारोबारी प्रतिबंध लगाए जाने के बाद उसने जरूरी बदलाव किए हैं। साथ ही कंपनी ने केंद्रीय बैंक से कारोबारी प्रतिबंधों की समीक्षा करने का अनुरोध किया है।

इस Tata Stock ने डुबो दी 72% पूंजी, मल्टीबैगर से बना मल्टीलूजर

ब्रोकरेज का क्या है रुख

RBI के प्रतिबंध हटा लेने के बाद जेफरीज ने बजाज फाइनेंस शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस 9,260 रुपये प्रति शेयर रखा है। यह शेयर के 2 मई को बीएसई पर बंद भाव से 34.5 प्रतिशत ज्यादा है। ब्रोकरेज का कहना है कि भारतीय रिजर्व बैंक के फैसले से बजाज फाइनेंस के बिजनेस और ग्रोथ में सुधार होगा। सिटी ने शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग बरकरार रखते हुए 8,675 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है। Emkay के एनालिस्ट्स ने का कहना है कि प्रतिबंध हटने से कंपनी ज्यादा कस्टमर जोड़ सकेगी और फीस से आय बेहतर होगी। ब्रोकरेज ने 'बाय' रेटिंग दोहराते हुए 9,000 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है।

Apple वापस खरीदेगी 110 अरब डॉलर के शेयर, अमेरिका के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा बायबैक

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।