Get App

Bajaj Group Stock: बजाज ग्रुप की कंपनी में लगा 20% का अपर सर्किट, दिसंबर तिमाही में 83% बढ़ा मुनाफा

Bajaj Group Stock: बजाज ग्रुप की दिग्गज कंपनी के शेयर दिसंबर नतीजों के बाद 20 प्रतिशत उछलकर अपर सर्किट पर पहुंच गए। मुनाफा 83 प्रतिशत बढ़ा है। जानिए कंपनी के शेयरों और तिमाही नतीजों का पूरा हाल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jan 22, 2026 पर 4:51 PM
Bajaj Group Stock: बजाज ग्रुप की कंपनी में लगा 20% का अपर सर्किट, दिसंबर तिमाही में 83% बढ़ा मुनाफा
बजाज कंज्यूमर केयर का शेयर 20% चढ़कर ₹296.90 पर पहुंच गया।

Bajaj Group Stock: FMCG कंपनी Bajaj Consumer Care के शेयर गुरुवार, 22 जनवरी को तेज उछाल के साथ कारोबार करते दिखे। दिसंबर 2025 तिमाही (Q3 FY26) के नतीजे आते ही शेयर 20% चढ़कर ₹296.90 पर पहुंच गया। यह NSE पर इसका अपर सर्किट लेवल है। इस तेजी के बाद कंपनी का मार्केट कैप ₹3,878.06 करोड़ पर पहुंच गया।

दिसंबर तिमाही में 83% बढ़ा मुनाफा

Bajaj Consumer Care का दिसंबर तिमाही (Q3 FY26) में कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 83% बढ़कर ₹46.37 करोड़ रहा। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी ने ₹25.31 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया था।

तिमाही के दौरान ऑपरेशंस से कंपनी का रेवेन्यू ₹306.09 करोड़ रहा। यह पिछले साल के ₹234.41 करोड़ के मुकाबले 30.57% ज्यादा है। वहीं कुल खर्च 20.9% बढ़कर ₹254.95 करोड़ पहुंच गया। अन्य आय को मिलाकर कंपनी की कुल आय 28.66% बढ़कर ₹311.38 करोड़ रही।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें