Get App

बजाज हाउसिंग के निवेशकों के लिए 13 अप्रैल अहम, शेयरों में दिख सकती है बड़ी हलचल

13 अप्रैल को Bajaj Housing Finance के 25% शेयर लॉक इन से बाहर आएंगे। 17,742 करोड़ रुपये के शेयर ट्रेड के लिए खुलेंगे, जिससे स्टॉक में बड़ी हलचल दिख सकती है। क्या इससे दबाव बढ़ेगा या निवेशकों को मौका मिलेगा? जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Apr 09, 2026 पर 7:29 PM
बजाज हाउसिंग के निवेशकों के लिए 13 अप्रैल अहम, शेयरों में दिख सकती है बड़ी हलचल
गुरुवार को बजाज हाउसिंग का शेयर करीब 0.8% गिरकर 83.84 रुपये पर बंद हुआ।

बजाज हाउसिंग फाइनेंस के निवेशकों के लिए सोमवार, 13 अप्रैल काफी अहम होने वाला है। इस दिन कंपनी के शेयरों पर लगा एक और लॉक-इन पीरियड खत्म हो जाएगा। इससे बड़ी संख्या में शेयर बाजार में ट्रेडिंग के लिए खुल जाएंगे।

25% शेयर होंगे ट्रेड के लिए खुले

Nuvama Alternative & Quantitative Research के मुताबिक, कंपनी के करीब 25% शेयर यानी लगभग 210 करोड़ शेयर 13 अप्रैल से ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। मौजूदा कीमत के हिसाब से इनकी वैल्यू करीब 17,742.9 करोड़ रुपये बैठती है।

हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि इतने सारे शेयर एक साथ बिक जाएंगे। इसका मतलब सिर्फ इतना है कि अब ये शेयर बेचने के लिए उपलब्ध हो जाएंगे, असली बिकवाली निवेशकों के फैसले पर निर्भर करेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें