Bajaj Housing Share Price : बजाज ग्रुप की दिग्गज कंपनी बजाज हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के शेयरों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही। यह मंगलवार को इंट्राडे में 2.04 प्रतिशत गिरकर 89.51 रुपये तक आ गया, जो इसका अब तक का सबसे निचला स्तर है। हालांकि, बाद में थोड़ी रिकवरी देखने को मिली और शेयर 1.72 प्रतिशत की गिरावट के साथ 89.80 रुपये पर बंद हुआ।
