बजाज हाउसिंग फाइनेंस (बीएचएफ) के आईपीओ में निवेशकों ने जबर्दस्त दिलचस्पी दिखाई। 16 सितंबर को बीएचएफ का स्टॉक इश्यू प्राइस के मुकाबले 135 फीसदी प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ। 17 सितंबर को स्टॉक मार्केट खुलने पर बीएचएफ के शेयरों में जबर्दस्त तेजी देखने को मिली। 11:25 बजे इसका प्राइस 8 फीसदी के उछाल के साथ 178 रुपये चल रहा था। सवाल है कि यह स्टॉक किस लेवल तक जाएगा?
