बाजार खुलते ही शेयर 10% धड़ाम, मार्च तिमाही में 25% घटा मुनाफा, अब खरीदें, बेचें या करें होल्ड?

Balkrishna Industries Shares: टायर बनाने वाली कंपनी बालकृष्णा इंडस्ट्रीज के शेयरों में आज 26 मई को तगड़ी गिरावट देखने को मिली। कारोबार शुरू होते ही कंपनी के शेयरों का भाव 10 फीसदी तक टूटकर 2,383 रुपये तक आ गया। यह गिरावट कंपनी के मार्च तिमाही के नतीजों के ऐलान और इसक आक्रामक निवेश योजनाओं के ऐलान के बाद आई

अपडेटेड May 26, 2025 पर 3:01 PM
Story continues below Advertisement
ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने बालकृष्ण इंडस्ट्रीज की रेटिंग को 'Buy' से घटाकर 'न्यूट्रल' कर दिया है

Balkrishna Industries Shares: टायर बनाने वाली कंपनी बालकृष्णा इंडस्ट्रीज के शेयरों में आज 26 मई को तगड़ी गिरावट देखने को मिली। कारोबार शुरू होते ही कंपनी के शेयरों का भाव 10 फीसदी तक टूटकर 2,383 रुपये तक आ गया। यह गिरावट कंपनी के मार्च तिमाही के नतीजों के ऐलान और इसक आक्रामक निवेश योजनाओं के ऐलान के बाद आई। निवेशकों ने लागत बढ़ने और नई रणनीति से जुड़ी जोखिमों के चलते कंपनी के शेयरों में मुनाफावसूली की।

बालकृष्णा इंडस्ट्रीज ने बताया कि मार्च तिमाही में उसका स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 25% घटकर 362 करोड़ रुपये रहा। वहीं इसका रेवेन्यू इस दौरान 5 फीसदी बढ़कर 2,838 करोड़ रुपये रहा। मुनाफे में गिरावट के पीछे कच्चे माल की लागत, कर्मचारियों का खर्च और वित्तीय लागतों में बढ़ोतरी मुख्य वजह रही।

हालांकि पूरे वित्त वर्ष 2025 के आंकड़ों में कुछ मजबूती दिखी। कंपनी का शुद्ध मुनाफा पूरे वित्त वर्ष में 13% बढ़कर 1,628 करोड़ रुपये रहा और रेवेन्यू बढ़कर 10,615 करोड़ तक पहुंच गया।


Nomura ने घटाई रेटिंग

बालकृष्णा इंडस्ट्रीज के तिमाही नतीजों के ऐलान के बाद ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने इसके शेयर की रेटिंग घटा दी। नोमुरा ने इसके शेयर को पहले 'Buy' की रेटिंग दी थी, जिसे घटाकर उसने अब न्यूट्रल कर दिया है। इसके साथ ही उसने शेयर का टारगेट प्राइस भी पहले के 3,242 रुपये से घटाकर 2,644 रुपये कर दिया गया है।

ब्रोकरेज ने चेताया कि कंपनी कुछ बेहद तगड़े कॉम्पिटीशन वाले सेगमेंट में उतरने की तैयारी कर रही है, जो इसके मार्जिन डाल सकता है और रिटर्न को कमजोर कर सकता है। नोमुरा ने कहा कि इस डायवर्सिफिकेशन के लिए कंपनी को ब्रांडिंग और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क में भारी निवेश करना होगा, जिससे लागत बढ़ेगी और मार्जिन घट सकता है।

नोमुरा का अनुमान है कि कंपनी का EBITDA मार्जिन 22–23% के दायरे में सिमट सकता है, जबकि रिटर्न ऑन इक्विटी (ROE) में 200 बेसिस पॉइंट तक की गिरावट आ सकती है, जो इसके प्रोडक्ट मिक्स पर निर्भर करेगा। ब्रोकरेज ने इसके अलावा कंपनी के कोर ऑफ-हाईवे टायर सेगमेंट में कमजोर मांग, कमोडिटी कीमतों में उतार-चढ़ाव, और प्राइसिंग पावर जैसे दूसरे नकारात्मक जोखिमों का जिक्र किया है।

Ceat को बताया बेहतर विकल्प

ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि टायर सेक्टर में फिलहाल सिएट (Ceat) की स्थिति बेहतर दिख रही है और कहा कि बालकृष्ण इंडस्ट्रीज की तुलना में उसका रिस्क-रिवॉर्ड रेशियो अधिक आकर्षक है।

सुबह 10.20 बजे के करीब, कंपनी के शेयर एनएसई पर 9.2 फीसदी की गिरावट के साथ 2,416 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। इस साल की शुरुआत से अब तक कंपनी के शेयरों में 17 फीसदी की गिरावट आ चुकी है।

यह भी पढ़ें- मार्च तिमाही में तीन गुना बढ़ा मुनाफा, शेयर में लगा 10% अपर सर्किट, अब ₹2600 तक जाएगा भाव?

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।