मार्च तिमाही में तीन गुना बढ़ा मुनाफा, शेयर में लगा 10% अपर सर्किट, अब ₹2600 तक जाएगा भाव?

GE Vernova T&D Shares: जीई वर्नोवा टीएंडडी इंडिया के शेयरों में आज 26 मई को तूफानी तेजी देखने को मिली। कारोबार शुरू होते ही कंपनी का शेयर 10% उछलकर अपनी अपर सर्किट सीमा में पहुंच गया। यह तेजी कंपनी के मार्च तिमाही के नतीजों के ऐलान के बाद आई है, जो इसने शुक्रवार 23 मई को बाजार खत्म होने के बाद जारी किया था। इसके अलावा ब्रोकरेज नोमुरा ने भी इस शेयर अपनी 'Buy' रेटिंग को दोहराया है

अपडेटेड May 26, 2025 पर 2:06 PM
Story continues below Advertisement
GE Vernova T&D के शेयर पिछले एक महीने में 35% तक चढ़ चुके हैं

GE Vernova T&D Shares: जीई वर्नोवा टीएंडडी इंडिया के शेयरों में आज 26 मई को तूफानी तेजी देखने को मिली। कारोबार शुरू होते ही कंपनी का शेयर 10% उछलकर अपनी अपर सर्किट सीमा में पहुंच गया। यह तेजी कंपनी के मार्च तिमाही के नतीजों के ऐलान के बाद आई है, जो इसने शुक्रवार 23 मई को बाजार खत्म होने के बाद जारी किया था। इसके अलावा ब्रोकरेज नोमुरा ने भी इस शेयर अपनी 'Buy' रेटिंग को दोहराया है। इन वजहों से निवेशकों ने इस शेयर में जमकर खरीदारी की, जिससे स्टॉक का भाव 2,073.6 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। GE Vernova T&D के शेयर पिछले एक महीने में 35% तक चढ़ चुके हैं।

कंपनी ने बताया कि मार्च तिमाही में उसे करीब 186.5 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ। यह एक साल की पहले की इसी तिमाही में हुए 66.3 करोड़ रुपये के मुनाफे से करीब तीन गुना है। वहीं कंपनी का रेवेन्यू इस दौरान सालाना आधार पर 26 फीसदी बढ़कर 1,152.54 करोड़ रुपये रहा।

5 रुपये के डिविडेंड का ऐलान

जीई वर्नोवा ने नतीजों के साथ वित्त वर्ष 2025 के लिए 5 रुपये प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड का भी ऐलान किया। कंपनी ने बताया कि मार्च तिमाही में उसका ऑपरेटिंग प्रॉफिट (EBITDA) सालाना आधार पर 127 फीसदी बढ़कर 252 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 111 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी का EBITDA मार्जिन भी लगभग दोगुना होकर मार्च तिमाही में 21.9 फीसदी पर पहुंच गया।


GE Vernova T&D का कहना है कि मार्जिन बढ़ने के पीछे बेहतर प्राइसिंग पावर, प्रोडक्ट मिक्स, एक्सपोर्ट्स में इजाफा और ऑपरेशनल एफिशिएंसी जैसे कारण हैं। मैनेजेंट का कहना है कि वे मौजूदा मार्जिन स्तर को बनाए रखने या और बेहतर करने की दिशा में काम कर रहे हैं। उनका मानना है कि "अभी तो सिर्फ शुरुआत है।" GE Vernova T&D को आने वाले 5 से 10 साल तक बाजार में किसी बड़ी चुनौती की उम्मीद नहीं है। वित्त वर्ष 2026 में 1–2 HVDC प्रोजेक्ट्स के फाइनल होने की उम्मीद है।

नोमुरा ने दिया 2,600 रुपये का टारगेट

विदेशी ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने GE Vernova T&D के शेयरों पर अपनी खरीदारी की राय दोहराई है और शेयर को 2600 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है। यह शुक्रवार के बंद भाव से कंपनी के शेयरों में करीब 38 फीसदी तेजी का अनुमान है। नोमुरा ने FY26 और 27 के लिए कंपनी के अर्निंग्स अनुमानों में क्रमश: 2% और 4% की बढ़ोतरी की है और उसका मानना है कि कंपनी की अर्निंग्स में इस दौरान 36% CAGR की ग्रोथ देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ें- NTPC के शेयर में आगे दिख सकती है 74% तक तेजी, Q4 नतीजों के बाद जेफरीज बुलिश; चेक करें रेटिंग

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।