Suger Stocks: बलरामपुर चीनी मिल्स के शेयर मार्च के मध्य में एक साल के निचले स्तर पर लुढ़क गए थे। इस लेवल से अब तक यह 41 फीसदी से अधिक रिकवर हो चुका है। मार्केट एक्सपर्ट का मानना है कि अभी इसकी तेजी थमने वाली नहीं है। टेक्निकल एनालिस्ट प्रकाश गाबा का मानना है कि बलरामपुर चीनी के शेयर एक साल में 500 रुपये के लेवल को पार कर सकते हैं। आज BSE पर यह 2.25 फीसदी की बढ़त के साथ 440.85 रुपये के भाव (Balrampur Chini Mills Share Price) के भाव पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 3.48 फीसदी उछलकर 444.00 रुपये के भाव तक पहुंचा था।
क्यों आ रही है Balrampur Chini में तेजी?
अभी हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि सरकार चीनी के एमएसपी को बढ़ा सकती है जो अक्टूबर से शुरू हो रहे वित्त वर्ष 2024-25 के लिए लागू रहेगी। इसके चलते बलरामपुर चीनी समेत अन्य शुगर स्टॉक्स में अच्छी तेजी आई। अभी चीनी की एमएसपी 31 रुपये प्रति किग्रा है और 2019 से इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक चीनी की एमएसपी अगले सत्र के लिए बढ़ सकती है लेकिन यह शुगर इंडस्ट्री की मांग से कम ही हो सकती है। इंडस्ट्री की मांग है कि चीनी की एमएसपी 40-41 रुपये प्रति किग्रा हो।
बलरामपुर चीनी मिल्स को मिला है सपोर्ट
एमएमसपी बढ़ाए जाने की संभावनाओं पर शुगर स्टॉक्स में अच्छी तेजी दिख रही है। बलरामपुर चीनी की बात करें तो 14 मार्च 2023 को यह एक साल के निचले स्तर 343.45 रुपये से अब तक 41 फीसदी से अधिक रिकवर हो चुका है। पिछले साल 30 नवंबर 2023 को यह एक साल के हाई 485.80 रुपये पर था। सीएनबीसी आवाज पर एक निवेशक के सवाल के जवाब में प्रकाश गाबा ने बताया कि मौजूदा टेक्निकल सेटअप के हिसाब से इसने 390 रुपये के लेवल पर खरीदारी का संकेत दिया और अब यह एक साल के भीतर ही 500 रुपये का लेवल पार कर सकता है। 400 रुपये के लेवल पर इसे तगड़ा सपोर्ट मिल रहा है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।