Get App

Balrampur Chini में अभी और कितनी रिकवरी? एक्सपर्ट ने इस टारगेट प्राइस पर लगाया दांव

Suger Stocks: बलरामपुर चीनी मिल्स के शेयर मार्च के मध्य में एक साल के निचले स्तर पर लुढ़क गए थे। इस लेवल से अब तक यह 41 फीसदी से अधिक रिकवर हो चुका है। मार्केट एक्सपर्ट का मानना है कि अभी इसकी तेजी थमने वाली नहीं है। जानिए बलरामपुर चीनी मिल्स के शेयरों की रिकवरी को किस बात से सपोर्ट मिला और आगे कितनी रिकवरी होगी?

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jun 19, 2024 पर 3:54 PM
Balrampur Chini में अभी और कितनी रिकवरी? एक्सपर्ट ने इस टारगेट प्राइस पर लगाया दांव
एमएमसपी बढ़ाए जाने की संभावनाओं पर शुगर स्टॉक्स में अच्छी तेजी दिख रही है। बलरामपुर चीनी की बात करें तो 14 मार्च 2023 को यह एक साल के निचले स्तर 343.45 रुपये से अब तक 41 फीसदी से अधिक रिकवर हो चुका है।

Suger Stocks: बलरामपुर चीनी मिल्स के शेयर मार्च के मध्य में एक साल के निचले स्तर पर लुढ़क गए थे। इस लेवल से अब तक यह 41 फीसदी से अधिक रिकवर हो चुका है। मार्केट एक्सपर्ट का मानना है कि अभी इसकी तेजी थमने वाली नहीं है। टेक्निकल एनालिस्ट प्रकाश गाबा का मानना है कि बलरामपुर चीनी के शेयर एक साल में 500 रुपये के लेवल को पार कर सकते हैं। आज BSE पर यह 2.25 फीसदी की बढ़त के साथ 440.85 रुपये के भाव (Balrampur Chini Mills Share Price) के भाव पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 3.48 फीसदी उछलकर 444.00 रुपये के भाव तक पहुंचा था।

क्यों आ रही है Balrampur Chini में तेजी?

अभी हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि सरकार चीनी के एमएसपी को बढ़ा सकती है जो अक्टूबर से शुरू हो रहे वित्त वर्ष 2024-25 के लिए लागू रहेगी। इसके चलते बलरामपुर चीनी समेत अन्य शुगर स्टॉक्स में अच्छी तेजी आई। अभी चीनी की एमएसपी 31 रुपये प्रति किग्रा है और 2019 से इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक चीनी की एमएसपी अगले सत्र के लिए बढ़ सकती है लेकिन यह शुगर इंडस्ट्री की मांग से कम ही हो सकती है। इंडस्ट्री की मांग है कि चीनी की एमएसपी 40-41 रुपये प्रति किग्रा हो।

बलरामपुर चीनी मिल्स को मिला है सपोर्ट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें