Get App

Bandhan Bank शेयर के लिए जेफरीज ने रेटिंग और टारगेट प्राइस किया कट, कीमत 6% लुढ़की

Bandhan Bank Share Price: जेफरीज का कहना है कि बंधन बैंक के फाउंडर-CEO घोष का इस्तीफा एक निगेटिव डेवलपमेंट है और इसकी उम्मीद नहीं थी। जेफरीज ने नए सीईओ की नियुक्ति को लेकर अनिश्चितता के बारे में चिंता व्यक्त की है। वित्त वर्ष 2024 की दिसंबर तिमाही में बैंक का रेवेन्यू 4,665.43 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 732.72 करोड़ रुपये रहा था

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Apr 08, 2024 पर 4:31 PM
Bandhan Bank शेयर के लिए जेफरीज ने रेटिंग और टारगेट प्राइस किया कट, कीमत 6% लुढ़की
बंधन बैंक के वर्तमान MD और CEO चंद्र शेखर घोष जुलाई की शुरुआत में अपना कार्यकाल खत्म होने के बाद बैंक का साथ छोड़ देंगे।

Bandhan Bank Share Price: बंधन बैंक के शेयर में 8 अप्रैल को 6 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। दरअसल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने बंधन बैंक के शेयर के लिए रेटिंग को घटाकर 'बाय' से 'अंडरपरफॉर्म' कर दिया है। साथ ही टारगेट प्राइस को 290 रुपये से घटाकर 170 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। बैंक ने 5 अप्रैल को बताया था कि वर्तमान मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ चंद्र शेखर घोष जुलाई की शुरुआत में अपना कार्यकाल खत्म होने के बाद बंधन बैंक का साथ छोड़ देंगे। इसके घोषणा के बाद जेफरीज की ओर से रेटिंग और टारगेट प्राइस को कट किया गया है। नया टारगेट प्राइस बंधन बैंक शेयर के बीएसई पर 8 अप्रैल को बंद भाव 184.95 रुपये से 8 प्रतिशत कम है।

जेफरीज का कहना है कि फाउंडर-CEO घोष का इस्तीफा एक निगेटिव डेवलपमेंट है और इसकी उम्मीद नहीं थी। 8 अप्रैल को सुबह बैंक का शेयर बीएसई पर लाल निशान में 189.95 रुपये पर खुला। तुरंत ही इसमें पिछले बंद भाव से 9 प्रतिशत तक की गिरावट आई और यह 179.55 रुपये के लो को छू गया। कारोबार खत्म होने पर शेयर 6 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट के साथ 184.95 रुपये पर सेटल हुआ।

6 महीने में 20% नीचे आया शेयर

Bandhan Bank का मार्केट कैप वर्तमान में 29000 करोड़ रुपये से ज्यादा है। पिछले 6 महीने में शेयर करीब 25 प्रतिशत और एक साल में 12 प्रतिशत नीचे आया है। बैंक के 60.02 प्रतिशत शेयर पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास और 39.98 प्रतिशत शेयर प्रमोटर्स के पास हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें