Bangladesh Crisis: शेख हसीना के बांग्लादेश छोड़ने के बाद बांग्लादेश में भारी उथल-पुथल मची हुई है। हालांकि इस अस्थिरता ने कुछ भारतीय कंपनियों और उनके स्टॉक के लिए उम्मीद की नई किरण पैदा कर दी है। इनमें खास तौर से भारतीय टेक्सटाइल और गारमेंट सेक्टर की कंपनियां है। मंगलवार को इन कंपनियों के शेयर 20% तक उछल गए। उम्मीद की जा रही है कि अगर बांग्लादेश का संकट लंबा चला, तो भारत में हर महीने 300-400 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त बिजनेस आ सकता है। आइए इसे विस्तार से समझते हैं।
