Get App

बैंक निफ्टी बाजार के लिए हैं चुनौती, पोजीशन लॉन्ग सौदे के लिए निफ्टी IT पर रखें नजर- अनुज सिंघल

अनुज सिंघल ने कहा कि ट्रेडर्स स्क्रीन का सम्मान करें और पोजीशन कम रखें। गैपअप फेल हो तो बिकवाली के लिए भी ट्रेडर्स तैयार रहें । बाजार के लिए चुनौती बैंक निफ्टी है लेकिन इसमें ही बड़ी शॉर्ट कवरिंग हो सकती है। पोजीशन लॉन्ग सौदे निफ्टी IT में लिए जा सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 16, 2024 पर 8:41 AM
बैंक निफ्टी बाजार के लिए हैं चुनौती, पोजीशन लॉन्ग सौदे के लिए निफ्टी IT पर रखें नजर- अनुज सिंघल
अनुज सिंघल का कहना है कि इस समय ट्रेडिंग और इन्वेस्टिंग की रणनीति बिलकुल अलग रखें।

Market view:बाजार की आगे की संभावनाओं पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल ने कहा कि आज ग्लोबल संकेत बहुत ही शानदार हैं। बीते दिनों हमारा बाजार अपने ही कारणों से गिरा है। आज निफ्टी फिर 10 और 20 DEMA टेस्ट कर सकता है। अलर्ट: 10 DEMA 24,325 और 20 DEMA 24,385 पर है। शॉर्ट कवरिंग के लिए निफ्टी का 20 DEMA के ऊपर टिकना जरूरी है। अगर 1 घंटा 20 DEMA के ऊपर टिके तो बड़ी कवरिंग होगी। उन्होंने कहा कि FIIs अब इंडेक्स पर नेट शॉर्ट कर रहे है। बैंक निफ्टी make or break लेवल पर नजर आ रहा है। निफ्टी और बैंक निफ्टी दोनों 6 अगस्त के panic low को बचा रहे हैं। बाजार के लिए आज की क्लोजिंग भी काफी अहम होगी। अगर आज गैपअप फेल हुआ और बाजार दिन के निचले स्तरों पर बंद हुआ तो काफी निगेटिव होगा।

अनुज सिंघल का कहना है कि इस समय ट्रेडिंग और इन्वेस्टिंग की रणनीति बिलकुल अलग रखें। अनुज के मुताबिक निवेशकों को 3 तरह के शेयरों पर फोकस करना चाहिए। पहला निवेश वहां जहां मजबूत नतीजे आए और रिलेटिव स्ट्रेंथ वाले शेयर यानी उदाहरण के लिए ट्रेंट वाले शेयरों पर फोकस करें। वहीं दूसरा निवेश उन शेयरों पर करें जिनके वैल्युएशन अब ठीकठीक दिख रहे हैं उदाहरण के लिए बजाज फाइनेंस जैसे शेयरों पर। वहीं तीसरा निवेश मजबूत फंडामेंटल, डिविडेंड यील्ड वाली PSU कंपनियां पर करना चाहिए।

बाजार: अब क्या हो रणनीति?

बाजार में अब क्या रणनीति बनानी चाहिए इसपर बात करते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि ट्रेडर्स स्क्रीन का सम्मान करें और पोजीशन कम रखें। गैपअप फेल हो तो बिकवाली के लिए भी ट्रेडर्स तैयार रहें । बाजार के लिए चुनौती बैंक निफ्टी है लेकिन इसमें ही बड़ी शॉर्ट कवरिंग हो सकती है। पोजीशन लॉन्ग सौदे निफ्टी IT में लिए जा सकते हैं। ट्रेडर्स के लिए फार्मा भी एक सेक्टर हो सकता है। अगर निफ्टी 24,400 के ऊपर बंद हो तो करेक्शन खत्म होने के संकेत है। भरोसा लौटने के लिए बैंक निफ्टी का 51,200 के ऊपर बंद होना जरूरी है। निफ्टी, बैंक निफ्टी अगर 6 अगस्त के lows के नीचे बंद हुए तो करेक्शन के लिए तैयार हो जाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें