Get App

बैंक निफ्टी नया शिखर छूने के दे रहा संकेत, आज IT शेयरों में भी दिखेगी अच्छी तेजी- अनुज सिंघल

अनुज सिंघल ने कहा कि एक अच्छी चीज हुई कि IT कल पहले ही गिर गया। आज IT शेयरों में रिकवरी संभव है। अगले 2 साल IT शेयरों में बड़ी रैली संभव है। US में रेट कट और मजबूत इकोनॉमी IT के लिए बेस्ट खबर है।मजबूत US इकोनॉमी का मतलब यह है कि डॉलर आय में ग्रोथ दिखेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 19, 2024 पर 8:23 AM
बैंक निफ्टी नया शिखर छूने के दे रहा संकेत, आज IT शेयरों में भी दिखेगी अच्छी तेजी- अनुज सिंघल
निफ्टी के मुकाबले निफ्टी बैंक एक पायदान बेहतर लग रहा है। इसी सीरीज में निफ्टी बैंक All-time high छू सकता है।

आज के लिए बाजार की संभावनाओं पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल ने कहा कि US फेड ने दरें 50 bps घटाईं लेकिन धीमी रफ्तार का संकेत भी दिया। अगले 2 रेट कट 25 bps के ही होंगे। कल अनुमान के मुताबिक अमेरिकी बाजारों में मुनाफावसूली हुई। बाजारों के लिए सबकुछ अच्छा ही अच्छा जैसा माहौल बन सकता है। US इकोनॉमी को डबल डोज मिला- एक तो इकोनॉमी मजबूत, दूसरा दरों में कटौती शुरू होने का। अनुज सिंघल ने आगे कहा कि डॉलर-येन बढ़कर 144 पर पहुंचा है। Carry trade unwinding का खतरा खत्म हुआ है। कल की बड़ी गिरावट के बाद आज IT शेयरों में अच्छी तेजी संभव है। बैंक निफ्टी नया शिखर छूने के संकेत दे रहा है।

अब क्या करें बाजार में?

बाजार में क्या ऱणनीति बनानी चाहिए? इस पर अनुज सिंघल ने कहा कि एक अच्छी चीज हुई कि IT कल पहले ही गिर गया। आज IT शेयरों में रिकवरी संभव है। अगले 2 साल IT शेयरों में बड़ी रैली संभव है। US में रेट कट और मजबूत इकोनॉमी IT के लिए बेस्ट खबर है।मजबूत US इकोनॉमी का मतलब यह है कि डॉलर आय में ग्रोथ दिखेगी। जबकि दरें घटने का मतलब है कि वैल्युएशन में उछाल आएगा।

अनुज सिंघल ने इस बातचीत में आगे कहा कि बड़े प्राइवेट बैंकों में सस्ते वैल्युएशन पर खरीदारी दिख रही है। ICICI बैंक, HDFC बैंक, कोटक, एक्सिस बैंक सभी के वैल्युएशन काफी सस्ते हुए है। यहां से एक संभावना है- IT और बैंक दोनों चलें। निफ्टी पर अब 27,272 की चाल की शुरुआत हो सकती है। 25,150 का SL और 27,272 का लॉजिकल लक्ष्य है । इससे बढ़िया रिस्क-रिवॉर्ड क्या मिलेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें