Get App

बाजार का रखवाला बैंक निफ्टी, निफ्टी में 24,150 के नीचे ही अब सिर्फ आएगी मंदी- अनुज सिंघल

अनुज सिंघल ने कहा कि सोमवार की इच्छा बाजार ने कल पूरी की । कल बैंक निफ्टी में 1000 अंकों की रैली हुई। बैंक निफ्टी ने पूरी गिरावट का 50% रिकवर किया। बैंक निफ्टी शायद नवंबर सीरीज में ही नया हाई लगाएगा। बैंक निफ्टी ने डबल बॉटम बनाया, 100 DEMA को भी बचाया।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 30, 2024 पर 8:49 AM
बाजार का रखवाला बैंक निफ्टी, निफ्टी में 24,150 के नीचे ही अब सिर्फ आएगी मंदी- अनुज सिंघल
बाजार ने नई रैली के classical signs दिए है। 2 दिन से भारी उतार-चढ़ाव लेकिन इंडेक्स की क्लोजिंग अच्छी रही।

बाजार के आगे के चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि सोमवार की इच्छा बाजार ने कल पूरी की । कल बैंक निफ्टी में 1000 अंकों की रैली हुई। बैंक निफ्टी ने पूरी गिरावट का 50% रिकवर किया। बैंक निफ्टी शायद नवंबर सीरीज में ही नया हाई लगाएगा। बैंक निफ्टी ने डबल बॉटम बनाया, 100 DEMA को भी बचाया। बैंक निफ्टी ने higher high और higher lows बनाया है। निफ्टी ने higher low बनाया लेकिन 2 दिन का high और lows करीब एक समान है।

बाजार: नतीजे अब भी मिलेजुले

कल बाजार बंद होने के बाद नतीजे मिलेजुले रहे। मैरिको के नतीजे अच्छे, पोजीशनिंग काफी कमजोर है। Stocks Of The Day में एक शेयर मैरिको भी हो सकता है। खपत से जुड़ी कंपनियों में से अच्छे नतीजों वाला पहला शेयर है। मारुति की कमेंट्री कमजोर, ब्रोकरेज ने डाउनग्रेड किया। SBI कार्ड के नतीजे खराब लेकिन पोजीशनिंग काफी खराब है।

क्या बाजार में ट्रेंड बदल गया है?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें