अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की शिकायत करने वालों की तुलना बहुत नकारात्मक ताकतों से की। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग उन परिस्थितियों की बात कर रहे हैं, जो वास्तव में होने वाली नहीं हैं। ट्रंप ने यह भी कहा कि वह यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि अमेरिका एआई इंडस्ट्री में दुनिया में सबसे आगे बना रहे। उन्होंने ये बातें आयरलैंड गोल्फ कोर्स में रिपोर्टर्स के सवालों के जवाब में कही। न्यूज एजेंसी रायटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक उनसे जब पूछा गया कि क्या एआई इंडस्ट्री की रफ्तार सुस्त करनी चाहिए या इसके नियम अधिक सख्त होने चाहिए तो उन्होंने कहा कि अमेरिका एआई की रेस में चीन से आगे है और वह चाहते हैं कि ऐसा ही बना रहे क्योंति जो एआई की रेस में जीतेगा, वही जीत हासिल करेगा।
