Bank Nifty Trend :13 मार्च को फाइनेंशियल शेयरों पर भारी बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है। बैंकिंग सेक्टर के दिग्गज HDFC Bank और ICICI Bank सबसे ज़्यादा नुकसान में नजर आ रहे हैं। सुबह 10:30 बजे के आसपास बैंक निफ्टी इंडेक्स 1.75% की गिरावट के साथ 54,000 के स्तर के करीब ट्रेड कर रहा था। इसमें HDFC Bank और ICICI Bank सबसे ज़्यादा नुकसान में थे। इन शेयरों में 2.19% और 1.28% की कमजोरी देखने को मिल रही थी। इस सेक्टोरल इंडेक्स के सभी शेयर लाल निशान में ट्रेड कर रहे थे।
