Get App

Bank of Baroda: Q1 नतीजों के बाद कई ब्रोकरेज ने घटाए टारगेट, 75% अभी भी 'बाय' रेटिंग के साथ; शेयर 2% गिरा

Bank of Baroda Share Price: शेयर को कवर करने वाले 40 एनालिस्ट्स में से 30 ने 'बाय' रेटिंग दी है। बैंक ऑफ बड़ौदा का जून 2026 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 48 प्रतिशत घटकर 1,783 करोड़ रुपये रह गया

Curated By: Ritika Singhअपडेटेड Jul 27, 2026 पर 10:53 AM
Bank of Baroda: Q1 नतीजों के बाद कई ब्रोकरेज ने घटाए टारगेट, 75% अभी भी 'बाय' रेटिंग के साथ; शेयर 2% गिरा
जून 2026 तिमाही में Bank of Baroda की शुद्ध ब्याज आय एक साल पहले से करीब 10 प्रतिशत बढ़ गई।

पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ बड़ौदा के तिमाही नतीजे जारी होने के बाद कई ब्रोकरेज ने टारगेट प्राइस घटा दिए हैं। हालांकि ज्यादातर एनालिस्ट्स का नजरिया अभी भी पॉजिटिव है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, शेयर को कवर करने वाले एनालिस्ट्स में से 75 प्रतिशत ने 'बाय' रेटिंग दी हुई है। सिटी, मैक्वेरी और जेपी मॉर्गन की ओर से बुलिश रेटिंग बरकरार है लेकिन टारगेट प्राइस कम हो गए हैं। HSBC ने 'होल्ड' रेटिंग बनाए रखी है।

बैंक ऑफ बड़ौदा का अप्रैल-जून 2026 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 48 प्रतिशत घटकर 1,783 करोड़ रुपये रह गया। यह गिरावट संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के एनएमसी समूह मामले में अदालत के बाहर हुए समझौते के तहत 5,680 करोड़ रुपये के भुगतान के कारण आई। यह मामला अबू धाबी, इंग्लैंड और वेल्स की अदालतों में चल रहा था। मामला अबू धाबी ग्लोबल मार्केट (एडीजीएम) और ब्रिटेन के दिवाला नियमों व यूएई के नागरिक कानून के तहत एनएमसी हेल्थ पीएलसी, एनएमसी होल्डिंग लिमिटेड और एनएमसी हेल्थकेयर लिमिटेड से संबंधित था।

जून 2026 तिमाही में बैंक की शुद्ध ब्याज आय (NII) एक साल पहले से करीब 10 प्रतिशत बढ़कर 12,524 करोड़ रुपये हो गई। इस दौरान ऋण में 17 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई, जबकि वैश्विक शुद्ध ब्याज मार्जिन (NIM) घटकर 2.77 प्रतिशत रह गया, जो एक साल पहले 2.91 प्रतिशत था। ग्रॉस NPA (नॉन परफॉर्मिंग एसेट्स) रेशियो कम होकर 1.99 प्रतिशत पर आ गया, जो जून 2025 तिमाही में 2.28 प्रतिशत था। वहीं नेट NPA रेशियो 0.50 प्रतिशत रहा, जो एक साल पहले 0.60 प्रतिशत था।

Bank of Baroda पर ब्रोकरेज ने कितना दिया टारगेट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें