Get App

Bank of Baroda के शेयरों में 3% का उछाल, 1 लाख करोड़ पर पहुंचा मार्केट कैप, ब्रोकरेज बुलिश

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) के शेयरों में पिछले एक महीने में 5.50 फीसदी की तेजी देखी गई है। वहीं, पिछले 6 महीने में भी इसने लगभग 5 फीसदी तक का रिटर्न ही दिया है। हालांकि, पिछले एक साल में इस शेयर में 110 फीसदी की शानदार तेजी आई है

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Jun 19, 2023 पर 2:34 PM
Bank of Baroda के शेयरों में 3% का उछाल, 1 लाख करोड़ पर पहुंचा मार्केट कैप, ब्रोकरेज बुलिश
पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) के शेयरों में आज 19 जून को 3 फीसदी तक की रैली आई है।

पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) के शेयरों में आज 19 जून को 3 फीसदी तक की रैली आई है। इस समय यह शेयर 2.29 फीसदी की बढ़त के साथ 192.50 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा है। पिछले दो दिनों में ही बैंक के शेयरों में 6 फीसदी तक की तेजी देखी गई है। इसके साथ ही यह शेयर 197.20 रुपये के अपने 52 वीक हाई के करीब पहुंच गया है। BSE के आंकड़ों से पता चलता है कि हालिया बढ़त के बाद इस शेयर ने 1 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैप को फिर से छू लिया है। हालांकि, इस समय इसका मार्केट कैप 99,522.87 करोड़ रुपये है।

ब्रोकरेज हुए बुलिश

मार्च तिमाही में उम्मीद से बेहतर नतीजों के बाद ब्रोकरेज फर्म इस स्टॉक पर बुलिश नजर आ रहे हैं और उन्होंने अपना टारगेट प्राइस भी बढ़ा दिया है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस स्टॉक में अगले एक साल में लगभग 29 फीसदी की तेजी आ सकती है। मजबूत तिमाही नतीजों के बावजूद इस शेयर के वैल्यूएशन भी आकर्षक बने हुए हैं।

बैंक ऑफ बड़ौदा ने NIM में सुधार और कम क्रेडिट लागत के कारण कारोबार और कमाई में मजबूत ग्रोथ जारी रखा है। ICICI सिक्योरिटीज के एनालिस्ट्स का मानना है कि बैंक में इंडस्ट्री ग्रोथ के साथ-साथ हेल्दी मार्जिन और स्थिर एसेट क्वालिटी के साथ क्रेडिट ग्रोथ की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें