पब्लिक सेक्टर का बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra) जल्द ही क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) के जरिए 5000 करोड़ रुपये तक जुटा सकता है। वहीं सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India) इसी रूट से 2000 करोड़ रुपये तक जुटा सकता है। यह जानकारी CNBC TV18 को सोर्सेज से मिली है। यह पैसा सरकारी हिस्सेदारी में कटौती करने और पब्लिक फ्लोट रिक्वायरमेंट्स को पूरा करने के लिए जुटाया जा सकता है। दोनों बैंकों के बोर्ड जल्द ही फंड को जुटाने के लिए मंजूरी दे सकते हैं।
