ग्लोबल बाजारों से अच्छे संकेतों भारतीय बाजार में भी रौनक देखने को मिल रही है। सेंसेक्स, निफ्टी बैंक रिकॉर्ड ऊंचाई पर कारोबार कर रहे है। निफ्टी भी 25500 ऑल टाइम हाई के ऊपर निकला है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में आज रिकवरी का मूड नजर आ रहा है। आईटी को छोड़कर सभी सेक्टर इंडेक्स हरे निशान में कामकाज कर रहे है। मेटल, रियल्टी इंडेक्स 1 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। वहीं JSW Steel, Hindalco, Tata Steel, HDFC Life और Coal India निफ्टी का टॉप गेनर रहा जबकि NTPC, Titan Company, Cipla, Tata Motors और Asian Paints निफ्टी का टॉप लूजर रहा। ऐसे में आज के Spotlight Stocks के तौर पर अनुज सिंघल प्राइवेट सेक्टर बैंक पर दांव लगाया है।
अनुज सिंघल ने कहा कि वीकली चार्ट पर शेयर काफी एट्रेक्टिव नजर आ रहा है। उन्होंने आगे कहा कि बैंकिंग सेक्टर आउटपरफॉर्म करने लगा है। दो हफ्ते से शेयर में अच्छी तेजी आई है। शेयर ने करीब 3 साल का चैनल पार हुआ है। पिछले कुछ दिनों से अच्छा डिलिवरी वॉल्यूम भी देखने को मिल रही है। भाव एक तिमाही के शिखर पर पहुंचा है। एक महीने की ऊंचाई पर PCR है। वायदा में शॉर्ट कवरिंग नजर आई है।
वहीं दूसरे स्टॉक के तौर पर अनुज सिंघल ने फेडरल बैंक के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका कहना है कि दो दिनों से फेडरल बैंक का प्राइस एक्शन अच्छा दिख रहा है। 100 DMA के सपोर्ट पर अच्छी खरीदारी रही है। सोने की रिकॉर्ड ऊंचाई से बैंक को फायदा मिलेगा। बैंक का 25,000 करोड़ रुपये से ज्यादा गोल्ड लोन पोर्टफोलियो है। गोल्ड लोन मे 27% से ज्यादा की ग्रोथ देखने को मिल रही है। वायदा में लॉन्ग बिल्ड अप नजर आया है।
बता दें कि स्टॉक का ऑल टाइम हाई 206.59 रुपये के आसपास है। इंट्राडे हाई 189.00 रुपये पर है। शेयर का वॉल्यूम 2,070,006 पर है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।