19 सितंबर को भारतीय इक्विटी इंडेक्सों में मजबूती देखने को मिली और निफ्टी आज 25,400 के आसपास रहा। वहीं आज ग्लोबल मार्केट से शानदार संकेत मिल रहे है। एशिया में निक्केई 2 परसेंट से ज्यादा चढ़ा है। गिफ्ट निफ्टी भी चौथाई परसेंट मजबूत नजर आ रहा है। ऐसे में सीएनबीसी-आवाज के अनुज सिंघल ने भारतीय बाजार पर आज के लिए रणनीति बताते हुए कहा कि अनुज सिंघल ने कहा कि जबतक निफ्टी 25,150-25,250 को बचा रहा है तबतक टेक्सचर सही है। बाजार के बेसिक टेक्सचर का आज बड़ा टेस्ट है। अगर आज बाजार दिन के शिखर पर बंद हुआ तो बड़ी रैली पक्की समझें। अगर आज बाजार दिन के निचले स्तर पर बंद हुआ तो लॉन्ग सौदों में मुनाफावसूली करें। ऐसे में बिग स्टॉक्स के तौर पर अनुज सिंघल ने कुछ ऐसे शेयरों का चुनाव किया है जिनमें पूरे दिन हचलच देखने को मिल सकती हैं। तो आइए डालते है उनके बिग स्टॉक्स पर एक नजर।
मेटल शेयरों पर मैक्वायरी(GREN)
अनुज सिंघल का कहना है कि आज मेटल शेयरों पर ब्रोकरेज फर्म बुलिश नजर आ रहे है । ब्रोकरेज ने जेएसडब्ल्यू स्टील को अपग्रेड कर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है और कोल इंडिया, जिंदल स्टील एंड पावर और टाटा स्टील का टारगेट प्राइस बढ़ा दिया है। जेएसडब्ल्यू स्टील की बात करें तो ब्रोकरेज ने इसकी रेटिंग को अपग्रेड कर आउटपरफॉर्म कर दिया और टारगेट प्राइस 884 रुपये से बढ़ाकर 1,077 रुपये कर दिया। हिंडाल्को का भी टारगेट प्राइस ब्रोकरेज ने 597 रुपये से बढ़ाकर 760 रुपये कर दिया है। जिंदल स्टील एंड पावर के शेयर का टारगेट प्राइस 1,070 रुपये से बढ़ाकर 1,170 रुपये और टाटा स्टील का टारगेट प्राइस भी 162 रुपये से बढ़ाकर 171 रुपये कर दिया गया है। ब्रोकरेज ने कॉस्ट कंट्रोल और वॉल्यूम ग्रोथ के चलते कोल इंडिया को आउटपरफॉर्म रेटिंग दिया है और टारगेट प्राइस 465 रुपये से बढ़ाकर 541 रुपये कर दिया है।
अनुज सिंघल ने कहा कि घरेलू प्राइस प्रीमियम का फायदा स्टील कंपनियों को मिलेगा। लेवरेज स्थिर हैं और इनपुट लागत में कमी आ रही है।
फोकस में इंडस टावर ( GREEN)
अनुज सिंघल ने इंडसइंड टावर को पसंद किया है। उनका कहना है कि स्टॉक में कल ज्यादा गिरावट आई थी जो कि नहीं आनी चाहिए। कंपनी भारती एयरटेल की सब्सिडियरी कंपनी बन गई है। जिसके चलते कंपनी को फायदा मिलेगा। वहीं ब्रोकरेज फर्म BOFA ने खरीद की राय दी है और लक्ष्य 490 रुपये से घटाकर 450रुपये किया है। AGR फैसला सीधा तो नहीं लेकिन वोडाफोन की वजह से असर होगा। टेनेंसी ग्रोथ पर कोई असर नहीं होगा। मल्टीपल डी-रेटिंग हो सकती है। किसी एकमुश्त पेमेंट और किसी स्पेशल डिविडेंड की संभावना काफी कम है। आकर्षक वैल्युएशन की वजह से खरीदारी करें। ग्लोबल टावर कंपनियों का वैल्युएशन 12.6X है। इंडस टावर का वैल्युएशन 6.9X FY26E EV/EBITDA पर है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।