Get App

Banking Stocks : वेस्ट एशिया तनाव के चलते घट सकता है बैंकों का मुनाफा, एक्सिस बैंक में नजर आ रहा दम - जेफरीज

Banking Stocks : जेफरीज की रिपोर्ट में कहा गया है कि वेस्ट एशिया तनाव के चलते बैंकों के प्रॉफिट अनुमान में 2-4 फीसदी की कटौती हो सकती है। इसके अलावा क्रेडिट कॉस्ट बढ़ने और ग्रोथ सुस्त रहने की आशंका है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Apr 16, 2026 पर 1:08 PM
Banking Stocks : वेस्ट एशिया तनाव के चलते घट सकता है बैंकों का मुनाफा, एक्सिस बैंक में नजर आ रहा दम - जेफरीज
Banking Stocks : जेफरीज का एक्सिस बैंक पर स्पेशल फोकस है। ब्रोकरेज का कहना है कि बैंक के कॉस्ट ट्रेंड्स में सुधार हुआ है

Banking Stocks : बैंकों पर जेफरीज ने रिपोर्ट पेश की है। उसके मुताबिक वेस्ट एशिया तनाव से बैंकों के मुनाफे पर असर पड़ सकता है। छोटे बैंकों पर इसकी मार ज्यादा पड़ सकती है। जेफरीज की रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि वेस्ट एशिया तनाव के चलते बैंकों के प्रॉफिट अनुमान में 2-4 फीसदी की कटौती हो सकती है। इसके अलावा क्रेडिट कॉस्ट बढ़ने और ग्रोथ सुस्त रहने की आशंका है। हालांकि बड़े बैंकों के ग्रोथ अनुमान में ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है।

दूसरी और सरकारी और छोटे प्राइवेट बैंकों की ग्रोथ का अनुमान घटाया गया है। जेफरीज का ये भी कहना है कि काफी करेक्शन आने से बैंकों के वैल्यूएशन अब आकर्षक स्तरों पर हैं। इनमें रिस्क के मुकाबले रिवॉर्ड बेहतर दिख रहे हैं। निफ्टी बैंक का प्राइस/बुक कोविड लो के करीब है। P/b फिलहाल 1.4 गुने पर है जो कोविड के दौरान 1.2 गुने पर था।

एक्सिस बैंक पर स्पेशल फोकस

जेफरीज का एक्सिस बैंक पर स्पेशल फोकस है। ब्रोकरेज का कहना है कि बैंक के कॉस्ट ट्रेंड्स में सुधार हुआ है। इसकी ऑपरेशनल एफिशिएंसी बढ़ी है। आगे HDFC और ICICI से एक्सिस का वैल्युएशन गैप कम होना चाहिए। ICICI बैंक के मुकाबले एक्सिस के वैल्युएशन 20 फीसदी सस्ते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें