Get App

Banking Stocks: Q3 के कमजोर नतीजे के चलते ब्रोकरेज ने 21% घटा दिया टारगेट प्राइस, चेक करें अपने पोर्टफोलियो में

Banking Stocks: बैंकिंग सेक्टर के इस दिग्गज बैंक के लिए दिसंबर 2022 तिमाही कुछ खास नहीं रही। इसके चलते घरेलू ब्रोकरेज ने खरीदारी की रेटिंग को बरकरार तो रखा है लेकिन टारगेट प्राइस में 21 फीसदी की कटौती कर दी है। अगर यह बैंकिंग स्टॉक आपके पोर्टफोलियो में है तो बदले हुए टारगेट प्राइस के हिसाब से अपनी स्ट्रैटजी फिर तय करें

Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jan 31, 2023 पर 2:17 PM
Banking Stocks: Q3 के कमजोर नतीजे के चलते ब्रोकरेज ने 21% घटा दिया टारगेट प्राइस, चेक करें अपने पोर्टफोलियो में
Bandhan Bank अब तक 17 फीसदी रिकवर हो चुका है लेकिन अभी भी यह एक साल के हाई लेवल से 30 फीसदी डिस्काउंट पर है।

Banking Stocks: निजी सेक्टर के दिग्गज बैंक Bandhan Bank के शेयरों में आज शानदार खरीदारी का रुझान दिख रहा है। घरेलू ब्रोकरेज फर्म KRChoksey ने इसे खरीदारी की रेटिंग दी है लेकिन टारगेट प्राइस में कटौती कर दी है। बंधन बैंक के दिसंबर 2022 तिमाही के कमजोर नतीजे के चलते ब्रोकरेज फर्म ने इसका टारगेट प्राइस 385 रुपये से करीब 21 फीसदी घटाकर 305 रुपये (Bandhan Bank Target Price) कर दिया है। हालांकि यह टारगेट प्राइस भी मौजूदा लेवल से 25 फीसदी अपसाइड है। इसके शेयर अभी बीएसई पर 1.03 फीसदी के उछाल के साथ 244.25 रुपये के भाव (Bandhan Bank Share Price) पर ट्रेड हो रहे हैं।

Bandhan Bank के टारगेट प्राइस में कटौती क्यों?

सुस्त कारोबार के चलते बंधन बैंक का वित्तीय प्रदर्शन दिसंबर 2022 तिमाही में फीका रहा। बैंक को ब्याज से कमाई कम हुई और प्रोविजन्स में बढ़ोतरी ने भी इसके मुनाफे पर असर डाला। एमएफआई सेग्मेंट की कम ग्रोथ के चलते इसका क्रेडिट ग्रोथ प्रभावित हुआ। बैंक फिलहाल नॉन-एमएफआई पोर्टफोलियो को मजबूत करने पर अधिक जोर दे रहा और इसका लक्ष्य वित्त वर्ष 2025 तक अपने पोर्टफोलियो को डाईवर्सिफाई करने की है यानी कि बैंक का एमएफआई पोर्टफोलियो कम होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें