RBI पॉलिसी के बाद आज बैंकिंग शेयरों में एक्शन देखने को मिल रहा है। निफ्टी 18600 के नीचे फिसल गया है। बैंक निफ्टी में भी कमजोरी है और ये 43400 के करीबब कारोबार कर रहा है। आज निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 18600, 18700 और 18800 के लेवल्स पर एक्टिव नजर आ रहे हैं। आज निफ्टी में पुट राइटर्स 18600, 18500 और 18400 के स्तरों पर एक्टिव नजर आ रहे हैं। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो इसमें आज सबसे ज्यादा कॉल राइटिंग 43500, 43600 और 43700 के स्तरों पर नजर आई। जबकि पुट राइटर्स सबसे ज्यादा 43000, 43100 और 43200 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। आज सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में कैटलिस्ट वेल्थ के प्रशांत सावंत जुड़े। इन्होंने कमाई का सस्ता ऑप्शन बताया। इसके साथ ही मार्केट पर राय और शानदार ट्रेडिंग कॉल्स भी सुझाये।
